Tuesday, 30 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा |

जाॅगिंग करने वालों के लिए रेवाकुंज पर बनेगा "नील गगन के तले" पथ
11, Aug 2020 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी 

        नवीन सर्किट हाउस की 10 पहाड़ियों पर लगे लगभग 20 हजार पौधों के मध्य, हरियाली से सरोवर, घुमावदार, उतार-चढ़ाव से भरपूर, "नील गगन के तले" जाॅगिंग पथ बनेगा। जिससे सुबह-शाम घूमने के शौकीन लोगों को शहर से लगा हुआ एवं प्राकृतिक वातावरण से सराबोर, खुली हवा में घूमने का साफ-सुथरा, भीड़भाड़ से परे, वाहनों के निकलने वाले धुएं से मुक्त स्थान मिल सके।
       पर्यावरण सहेजने के शौकीन एवं बड़वानी कलेक्टर के पद पर पदस्थ नवागत कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने बताया कि, नवीन सर्किट हाउस की पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने हेतु विभिन्न चरणों में लगभग 20 हजार पौधे लगाने का कार्य अंतिम चरणों में है। इन पहाड़ियों पर पौधा लगाने के कार्य की पूर्णता के पश्चात, नहर के दूसरी तरफ की विशाल पहाड़ी को भी हरा-भरा करने हेतु खड्डा खुदवाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। यह पहाड़ी कितनी विशाल है इसका अंदाजा इस पर आकर किया जा सकता है। क्योंकि वर्तमान में इस पहाड़ी के लगभग 10 वे हिस्सा जो 5 हेक्टर होता है उस पर साढे तीन हजार खड्डे खुदवाने का कार्य किया जा रहा है। जब संपूर्ण पहाड़ी पर पौधा लगाने का यह कार्य सभी के सहयोग से पूर्ण हो जाएगा तब यह क्षेत्र मॉर्निंग-इवनिंग वॉक करने, साइकिलिंग करने वालों को भी भरपूर आनंद देगा।
         श्री वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही रेवाकुंज की 10 पहाड़ियों पर श्रमदान के माध्यम से लगभग 20 किलोमीटर लंबा वाकिंग ट्रैक का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जिससे मॉर्निंग-इवनिंग वॉक करने वाले प्रकृति से भरपूर इस क्षेत्र में आकर अपना घूमने का शौक पूरा कर सकें। श्री वर्मा कहते कि जब नहर के दूसरे तरफ की लगभग समतल 50 हेक्टर की पहाड़ी भी इसी तरह से पौधों से भर जाएगी तब इस पठारी क्षेत्र में कच्चा मार्ग भी बनवाया जाएगा। जहां पर साइकिलिंग करने के शौकीन लोग आकर अपने इस शौक को पूरा करते हुए अपनी क्षमताओं को भी परख सकेंगे ।
         कलेक्टर श्री वर्मा बताते हैं कि उनका पूरा प्रयास है कि, नवीन सर्किट हाउस का संपूर्ण क्षेत्र पौधों से अच्छादित होते हुए लोगों को बढ़िया पिकनिक स्पॉट उपलब्ध कराएं। जिससे शहर के लोग अपने घरों के पास ही आकर पिकनिक मनाने का आनंद उठा सकें। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि रेवाकुंज से रनवे पठार (नहर के दूसरे तरफ की लगभग समतल 50 हेक्टर का क्षेत्र) तक झूलते हुए पुल का भी निर्माण हो, जिससे लोग एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी पर जाते हुए प्रकृति के नजारे, हवा रूपी उसकी ताकत, अपने साहस की परीक्षा कर सकें।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |