Wednesday, 29 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक |

माँ के लिए दवा लेकर बाइक से जा रहे युवक को अज्ञात युवक ने मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
25, Jan 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

        पुलिस थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में एक युवक अपनी बीमार माँ के लिए अपने मित्र के साथ बाइक पर जब दवाई लेने जा रहा था तो रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के बाद चली जांच के दौरान शंका के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया तथा देसी पिस्टल कारतूस सहित पुलिस ने आरोपी से बरामद की। आरोपी को जेल भेजा गया।

         हमारे संवाददाता को पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार रवि पिता थानसिंह चौहान (20) अपनी बीमार माँ की दवाई लेकर 22 जनवरी की रात अपने मित्र विक्रमसिंह के साथ मोटरसाइकिल से रात 8 बजे समीप ग्राम कोटबू जा रहा था। मार्ग में पानी की टंकी के पास सड़क पर पत्थर रखे हुए देख रवि ने मोटरसाइकिल एक तरफ से निकालना चाहिए तभी अंधेरे में से किसी ने गोली चला दी। गोली रवि के जांघ को भेदती हुई पेट्रोल की टंकी को पार करती हुई निकल गई। रवि ने हिम्मत से काम लिया तथा मोटरसाइकिल आगे दौड़ा दी कुछ दूरी पर एक दुकान पर कुछ लोग खड़े थे उन्हें घटना बताई तो उन्होंने वाहन की व्यवस्था कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर स्थित पुलिस चौकी पर जानकारी देने पर आम्बुआ थाने पर सूचना दी गई।

         थाने पर सूचना मिलने पर अपराध क्रमांक 022 दिनांक 23/01/22 को धारा 307 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण कायम किया गया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया जाकर एवं संदिग्ध को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की गई। संदिग्ध आरोपी सरदार पिता चंदरसिंह तोमर निवासी कुण्ड ने वारदात करना कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि, वह किसी अन्य को मारना चाहता था मगर घटना के समय अनजाने में गोली इसको लग गई। आरोपी सरदार को मय शस्त्र तथा एक चला हुआ तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया जाकर धारा 307 तथा आर्म्स एक्ट  की धारा 25 एवं 27 के तहत प्रकरण कायम कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उक्त प्रकरण सुलझाने में थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल के साथ सहायक उप निरीक्षक अजय यादव, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक, रोशन सिंह, आरक्षक प्रेमसिंह का सराहनीय योगदान रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |