Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

गुणावद का बेटा सिक्किम में हुआ शहीद
Report By: राघवेंद्र सिंह डोडिया 23, May 2021 5 years ago

image

ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में हुई मौत, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक
सोमवार को ग्रह ग्राम में होगा अंतिम संस्कार
माही की गूंज, रतलाम 

     भारतीय सेना में पदस्थ रतलाम जिले के गुणावद गांव के सपूत कन्हैयालाल जाट ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गए। उन्होंने सुबह घर फोन करके जून में छुट्‌टी पर आने की बात कही थी, लेकिन रात को शहीद होने की खबर आई। लांसनायक कन्हैयालाल जाट भारतीय सेना की सीएमपी यूनिट में सिक्किम में तैनात थे। वहां शनिवार शाम ड्यूटी के दौरान वाहन की सफाई करते वक्त हुए हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना उनके भाई बलराम जाट को रात 10 बजे मिली। शहीद कन्हैयालाल का पार्थिव शरीर आज शाम इंदौर लाया जाएगा, जहां से उनके गृह ग्राम गुणावद में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
     रतलाम के गुणावद गांव के कन्हैयालाल जाट का भारतीय सेना में वर्ष 2008 में चयन हुआ था। वर्ष 2013 में उनकी शादी उज्जैन जिले के इंगोरिया में हुई थी। शहीद कन्हैयालाल की दो बेटियां आराध्या 6 वर्ष और आरोही 3 वर्ष की हैं। शनिवार सुबह ही अपने घर वालों को कन्हैया ने जून में छुट्टी पर घर आने की खुशखबरी सुनाई थी। लेकिन शाम को सैन्य वाहन की सफाई करते वक्त उन्हे इलेक्ट्रिक शॉक लग गया। साथी जवान उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लांसनायक कन्हैयालाल जाट के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे नामली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लांसनायक कन्हैया के शहीद होने की खबर मिलने से भारतीय सेना को दर्जनों वीर सपूत देने वाले ग्राम गुणावद का माहौल गमगीन है। जहां जून में छुट्टी पर आने वाला उनका वीर सपूत तिरंगे में लिपट कर अपने गांव लौट रहा है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक
     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि, भारतीय सेना की सीएमपी यूनिट में सिक्किम में पदस्थ रतलाम के ग्राम गुणावद निवासी लांसनायक कन्हैयालाल जाट के एक हादसे के दौरान शहीद होने की दुःखद सूचना मिली है, ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की क्षमता दें।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |