Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

बिना कारण घूम रहे 50 व्यक्तियों को पकड़ा, सैंपलिंग में एक पॉजिटिव निकला
17, May 2021 5 years ago

image

कोरोना पॉजीटिव लोग खुल्लेआम घूमकर बड़ा रहे हैं खतरा
माही की गूंज, रतलाम
     कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देश पर रविवार को प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने शहर में बेवजह घूमने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान 50 व्यक्तियों को पकड़कर लोकेन्द्र टॉकीज परिसर में बनाई अस्थाई जेल में दिन भर रखा गया। अनुविभागीय अधिकारी रतलाम शहर अभिषेक गेहलोत, सीएसपी हेमंत चौहान, सभी पुलिस थाना प्रभारी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमणकर बिना वजह घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। 
     एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने बताया कि, इस दौरान 50 व्यक्तियों को पकड़ा गया जो बिना किसी कारण के शहर में घूम रहे थे। इन्हें लोकेंद्र टाकिज परिसर में बनाई गए अस्थाई जेल में भेजा गया। यहां सभी की सैंपलिंग की गई। सेंपलिंग में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया, जिसे कोविड केयर सेंटर भेजा गया। श्री गहलोत ने बताया कि, बिना किसी कारण के घूमने वाले लोगों के विरुद्ध यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। गली मोहल्लों में समूह बनाकर बैठने और अकारण घूमने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |