Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

ईमानदारी अभी जिंदा है व्यापारी ने 10 हजार सहित अन्य सामग्री मालिक को लौटाई
03, Dec 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

          दुनिया में लाख बेईमान हो जाए मगर इमानदारो की भी अभी कोई कमी नहीं है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आम्बुआ बस स्टैंड क्षेत्र के एक बोहरा व्यवसाई में देखने को मिला। जिन्हें एक झौला मिला जिसमें विभिन्न कागजात के साथ ही नगदी भी थी, व्यवसाई उसके मालिक का पता लगाकर उसे वापस लौटा दिया।

          गूंज प्रतिनिधि को आम्बुआ बस स्टैंड क्षेत्र के अनाज व्यवसाई तथा कांग्रेस के कस्बा अध्यक्ष हासीम अली बोहरा ने बताया कि, वह सुबह उठकर हमेशा की तरह घर के बाहर पड़ा कचरा आदि एकत्रित कर जलाने जा रहे थे कि उसी में एक प्लास्टिक की थैली जो कि वजनदार लग रही थी को जलाने वाले कचरे से निकाल कर देखा तथा खोला तो उसमें पैन कार्ड, एटीएम, वोटर आईडी, आधार कार्ड सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी वाली सामग्री के साथ नगदी भी रखी मिली। कागजों में मोबाइल नंबर मिलने के कारण संबंधित से संपर्क किया तथा उसे बुलाया। जिसे लेकर आम्बुआ सरपंच रमेश रावत को साथ लेकर थाना आम्बुआ गए जहां पर थैली की तलाशी पर पता चला कि अन्य सामग्री के साथ 10 हजार नगद मिले। जिसे मुकेश पिता धनसिंह डावरिया फलिया बड़ा इटारा को वापस लौटा दिया। पैसे तथा अन्य सामान प्राप्त कर मुकेश के चेहरे पर हर्ष छा गया। उसने व्यवसाई की इमानदारी की प्रशंसा करते हुए आभार माना और कहा कि ईमानदारी अभी जिंदा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |