Wednesday, 04 ,March 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

वालपुर के भगोरिया मेले में हुए क़त्ल के आरोपी गिरफ्तार | 2 को होलिका दहन, 4 को धुलेंडी | वाह रे टीआई अशोक कनेश साहब, आप के अनुसार गांव के आम व्यापारी समझदार नहीं, पर आपकी गजब की समझदारी की भगोरिया हाट में रंग-गुलाल की दुकाने अपनी धोस के साथ बंद करवाएंगे पर अवैध शराब खुलेआम बिकवाएंगे...? | छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा | हज यात्रियों के प्रशिक्षण, टीका-करण व स्वाथ्य परीक्षण हैतु शिविर का आयोजन | लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर संकट | सात वर्षीय मोहम्मद जीशान ने रखा रोजा | अतिक्रमण मुहिम: ठेले, गाड़िया और छोटी घुमटियों हटाकर प्रशासन ने की लीपापोती | शांति समिति की बैठक सम्पन्न | शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और विधायक | सुने घर मे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे पलिस को मिली सफलता | शोक का कहरः शादी में 2 बजे बहन की विदाई, 5 बजे भाई का हुआ अंतिम संस्कार | पंचायत ओर पुलिस ने किया अपना काम, राजस्व विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी | देवर की शादी में नाचने व रील बनाने से रोका तो नवविवाहिता ने पति का गला घोट की हत्या | 23 टैंकर वितरण के साथ विधायक ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद | दिलीप परमार का हुआ शासकीय सेवा काल समाप्त, हुई भावभीनी विदाई | आसमान से आफ़त की बारिश किसानों की फसले चौपट | बड़ा ही हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस | जिले में गौ-हत्या को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन, उधर भारत बीफ एक्सपोर्ट में लगातार बढ़ा रहा अपनी रेंक | पुलिस चौकी पर मनाया 77वां गणतंत्र दिवस |

राजनीति सेवा के लिए या आपसी रंजिश निकालने के लिए?
12, Feb 2021 5 years ago

image

जोबट की कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया V/S अलीराजपुर के भाजपा पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान


व्यक्तिगत आरोपो के साथ दिशा विहीन होती राजनीति

माही की गूंज, अलीराजपुर से संजय भटेवरा के साथ संजय गेहलोत व अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

    झाबुआ-अलीराजपुर जिले की राजनीति में इन दिनों जो चल रहा है शायद उसकी कल्पना तो स्वयं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने भी नहीं की होगी। झाबुआ जिले में जहां राजनीति रसूख के बलबूते शारीरिक शोषण का प्रयास किया जाता है। वही अलीराजपुर जिले में राजनीति के बदले व्यक्तिगत टिप्पणी व आपसी रंजिश निकालने के लिए राजनीति का उपयोग किया जा रहा है। जिस देश का प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से विपक्षी नेता की संसदीय विदाई (राज्यसभा) में आंसू बहा रहा है और देश में राजनीति सुचिता का संदेश देने की कोशिश कर रहा है। कुछ इसी प्रकार का संदेश अटल बिहारी वाजपेई ने इंदिरा गांधी को साक्षात दुर्गा का अवतार कह कर विरोधियों से मतभेद होने के बावजूद इस तरह सार्वजनिक रूप से प्रशंसा कर राजनीति में विरोधियों के साथ मतभेद नहीं रखने का संदेश दिया था।

    लेकिन इन्हीं राजनेताओं की पार्टियों के विधायक व पूर्व विधायक की जुबानी जंग सार्वजनिक रूप से निजी हमले तक जा पहुंची है और व्यक्तिगत आरोपो के साथ दिशा विहीन होती राजनीति के तहत सरेआम एक-दुसरे पर लांछन लगाकर निपटाने जैसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है जो कि निंदनीय ही है। राजनीति में विरोध केवल मुद्दों पर आधारित होना चाहिए, व्यक्तिगत रूप से तो विरोधियों का भी सम्मान किया जाना चाहिए और यही हमारी सुचिता राजनीति का असुल भी है। 

    मामले की शुरुआत जोबट विधानसभा के उदयगढ (कनास) में धर्मांतरण का मामला दर्ज होने के बाद 10 फरवरी को अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान की धर्मांतरण को लेकर रखी गई प्रेसवार्ता से शुरू हुई, जिसमें उन्होंने धर्मांतरण को लेकर जोबट की विधायक कलावती भूरिया को आड़े हाथों लिया तथा सीधे-सीधे आरोप लगाया कि, उनके संरक्षण में धर्मांतरण पनप रहा है। साथ ही उन्होंने परोक्ष रूप से हमला कर कहा कि, यह झाबुआ जिला नहीं अलीराजपुर जिला है, जोबट विधायक मंच पर मिलेगी तो मंच पर निपटाएंगे और आमना-सामना हुआ तो वहां भी निपटाएंगे।

    ठीक एक दिन बाद जोबट में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अलिराजपुर के पूर्व भाजपा विधायक नागर सिंह चौहान का पुतला, पुतले पर जुते मारते हुए अशोभनिय हरकतो के साथ पुतला दहन किया गया जिसके बाद पलटवार करते हुए जोबट विधायक कलावती भूरिया प्रेसवार्ता आयोजित करती है और बाबा साहेब आंबेडकर के नाम की दुहाई देते हुए कहती है कि, संविधान नागर सिंह चौहान ने नहीं बाबा साहेब ने बनाया है, यही नहीं कलावती भूरिया प्रेसवार्ता में नागर सिंह चौहान की पारिवारिक पृष्ठभूमि खोलकर सीधा-सीधा आरोप लगाती है कि, नागर सिंह चौहान का परिवार नकली दात, दाढ़ी व अवैध शराब व रैत के कारोबार में लिप्त है और आरोप लगाती है कि, नागर सिंह चौहान मुझे क्या निपटाएंगे उसे तो अलीराजपुर की जनता ने ही निपटा दिया, यही नहीं और भी कई व्यक्तिगत आरोप लगाया साथ ही पूरे मामले को भोपाल ले जाने की बात भी कहीं।

    उसके एक दिन बाद यानी आज भाजपा, नागर सिंह चौहान की सम्मान रैली निकालती है और जोबट विधायक पर प्रत्यक्ष हमला करती है, यहां अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान की पत्नी तथा जिला पंचायत की प्रमुख मोर्चा संभालती है, साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला सहित अन्य वक्ता कलावती पर शब्द बाण चलाते है। वही कलावती भूरिया को जवाब देते हुए उनका पुतला जलाने की त्यारी करते है पर भाजपा ने नारी सम्मान का हवाला देकर कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के पुतले पर केसरिया दुपट्टा डालकर पुतले का सम्मान कर नारी सम्मान में पुतला दहन नही किया गया। 

    जोबट भाजपा के पूर्व विधायक माधवसिंह डावर ने पत्रकारो को कहा कि, आज कलावती भूरिया का पुतला जलाने का प्रयास किया था पर नारी का सम्मान करते हुए पुतला नही जलाया, अब भी सुधर जाओ-समझ जाओ यह अलिराजपुर जिला है कहकर तंज कसा।

    पूरे घटनाक्रम में सभी वीडियो पाठक सुने, देखें और चिंतन करें कि, यह वही जनप्रतिनिधि है जिन्हें आपने, अपनी समस्या के समाधान के लिए चुना था, लेकिन क्या वह इस पर खरे उतर पा रहे हैं?

   यह वही पवित्र भारत भूमि है जहां कुरुक्षेत्र में महाभारत के युद्ध के दौरान एक दूसरे पर हमला करने वाले सैनिक रात्रि विश्राम के दौरान एक दूसरे की सहायता कर उनके जख्मों पर मरहम लगाते थे और विरोधियों को भी सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन वर्तमान राजनीति जिस दिशा में जा रही है समझ के परे है। 

  वीडियो देखे 

क्र 1 अलीराजपुर भाजपा के पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान की धर्मान्तरण को लेकर प्रेसवार्ता का वीडियो।

क्रं. 2 कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व भाजपा विधायक नागर सिंह चौहान का पुतला जुते मारते हुए जलाया।

क्रं. 3 कांग्रेस की जोबट विधायक कलावती भूरिया की प्रेसवार्ता।

क्रं. 4 भाजपा ने नागर सिंह के सम्मान में दिया कलावती को जवाब।


पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान का धर्मांतरण को लेकर  प्रेससवार्ता

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने  नागर सिंह के पुतले को जूते मारकर जलाया पुतला

नागर सिंह चौहान के विरोध में कलावती भूरिया की प्रेसवार्ता

नागर सिंह के समर्थन में  व कलावती भूरिया के विरोध में भाजपा की सभा


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |