Tuesday, 29 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

आपत्तिजनक नारेबाजी मामले तीन के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही
12, Aug 2023 3 years ago

image

 माही की गूंज, रतलाम।

          विगत दिनों शहर के थाना दीनदयाल नगर चौकी हाट रोड अंतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की गई थी। भीड़ का फायदा उठाकर कुछ लोगो ने आपत्तिजनक नारेबाजी करते हुए शहर का फिजा बिगाड़ने की कोशिश की थी। मामले में चौकी हाट रोड पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असमाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर भड़काऊ, एवं आपत्तिजनक नारे लगाने वाले असामाजिक तत्वों को पहचान की फिलहाल पुलिस ने तीन व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तार किया बाकी की पहचान के प्रयास जारी है। गिरफ्तार किये तीनो इमरान उर्फ सुक्का पिता रियासत अली उम्र 40 वर्ष निवासी पुरोहित जी का वास रतलाम, जावेद उर्फ लंबू उर्फ गमला पिता इस्माइल मुसलमान उम्र 34 वर्ष निवासी मराठों का वास रतलाम और जुबेर ऊर्फ जुब्बा पिता मुमताज अली शेरानी निवासी उम्र 35 वर्ष निवासी शेरानीपुरा रतलाम के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |