Sunday, 12 ,October 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता में चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन | दिनदहाड़े दंपति से लूट, तमंचे की नोक पर छीने आभूषण और नकदी | चूहा कांड को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, 6 अक्टूबर के बाद जयस करेगा आंदोलन घोषणा | शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के निमित्त निकल भव्य पद संचलन | संघ शताब्दी वर्ष पर अनुशासन के साथ निकाला पथ संचलन | मुख में राम बगल में छुरी | कटाक्षः एमपी अजब और पुलिस गजब... | बेबाकी के साथ सच और विश्वास के सात वर्ष पूर्ण | अब भी अंधविश्वास के अंधकार से जकड़ा जिला, मासूमों की जान दाव पर...? | संदिध परिस्थिति में युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर | प्रो. केशर ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि | चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एस आर आई करवाने की तैयारी | कॉलेज ग्राउंड में भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | एसडीएम मीना के खिलाफ पत्रकारों का सामूहिक निंदा प्रस्ताव जारी | ग्रामीण बैंक में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास | कभी न भूलने वाली तारीख पर दस साल बाद मुख्यमंत्री होगें जनता के बीच | पत्रकारों ने किया -सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान | गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई युवक की मौत | 500-1000 की लालच में चपरासी रिश्वतखोर बैंक मैनेजर के साथ रिश्वत लेते धराएं | खुले में ब्रिज पर बच्चे का जन्म, एएनएम ने आकर काटी नाल |

कांग्रेस ने सामूहिक गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना परिसर में धरना दिया
03, Jul 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम/पिपलौदा
      कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर ग्राम दौलतपुरा के ग्रामीणों के साथ रैली निकाल कर सामूहिक गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना परिसर में धरना दिया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धारा 144 के उल्लंघन को लेकर तहसीलदार के प्रतिवेदन पर धारा 188 का प्रकरण दर्ज किया था। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा ग्राम दौलतपुरा की लगभग 150 महिलाओं ने काली साड़ी में झाला चैराहे से पुलिस थाना परिसर तक रैली निकाली तथा थाने में धरना दिया। 
इस मामले को लेकर हुई थी कारवाई 
      जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आम्बा में दौलतपुरा से आम्बा तक की सड़क का निर्माण कार्य विगत 10 माह से चल रहा है। इसमें भ्रष्टचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व में 29 जून को नगर में भ्रष्टाचार की शवयात्रा निकाल कर जनपद पंचायत परिसर में रामधून के साथ पुतला दहन किया था। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर। 
भाजपा ने धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाकर की थी कारवाई की मांग 
      भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गुडरखेड़ा के नेतृत्व में तहसीलदार तथा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की थी। तहसीलदार किरण बरवड़े ने थाना प्रभारी दीपक मंडलोई को प्रतिवेदन भेज कर धारा 188 में प्रकरण दर्ज करवाया था। 
      प्रकरण दर्ज किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे भारतीय जनता पार्टी के दबाव में की गई कार्रवाई, कहते हुए शनिवार को ग्राम दौलतपुरा के ग्रामीणों के साथ सामूहिक गिरफ्तारी दिए जाने की घोषणा की थी। 
      शनिवार को दोपहर 12 बजे ग्राम दौलतपुरा के ग्रामीणों ने जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव निजाम काजी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश नांदेचा तथा हरिनारायण अरोड़ा के साथ नगर के झाला चैराहे से पुलिस थाना तक रैली निकाली तथा पुलिस से सामूहिक गिरफ्तारी का आग्रह करते हुए थाना परिसर में धरना दिया। थाना प्रभारी दीपक मंडलोई तथा व्यवस्था संभालने आए जावरा औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी जनकसिंह रावत ने गिरफ्तारी में असमर्थता व्यक्त की। दोनों थाना प्रभारियों ने श्री सोलकी तथा अन्य नेताओं को समझाया कि, इस प्रकरण में उन्हें सिर्फ  सूचना पत्र देने का अधिकार है, इसलिए गिरफ्तारी की मांग छोड़ दें। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात पर अड़ गए कि, कांग्रेस पर मुकदमा दर्ज किया गया है, तो भाजपा कार्यकर्ताओ पर भी मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस तथा कांग्रेस नेताओं के बीच लम्बी बहस के बाद अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) पहॅुचें तथा कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि, मामले की जांच की जाएगी यदि भाजपा नेताओं ने नियमों का उल्लंघन किया है तो उन पर भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने 5 जुलाई तक का समय देते हुए कहा कि, यदि एकतरफा कार्रवाई की गई तो भारतीय जनता पार्टी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया के कार्यक्रम के दौरान जिलेभर में काले झंडे दिखाए जाएंगे। 
      रैली तथा धरने में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अंतरसिंह शरण, दिलीपसिंह आम्बा, प्रकाश पाटीदार, विक्रमसिंह, कचरूलाल, दिलीप निनामा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण बैरागी, पूर्व जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, कैलाश शाह, बाबूलाल शाह, जनपद सदस्य धनसिंह, कमलेश, रईस मंसूरी, रमेश परमार, मनदीपसिंह डोडिया आदि उपस्थित रहे।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |