Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

चीटफण्ड कम्पनी एसपी किसान प्रोड्युसर का एजेन्ट बाबुलाल गिरफ्तार
01, Mar 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी
     श्रीमति बाबी जैन पति जिनेन्द्र जैन निवासी बावनगजा तहसील जिला बडवानी ने एक लिखीत शिकायत आवेदन चीटफण्ड कम्पनी एसपी किसान प्रोड्युसर कम्पनी लिमि.रांची झारखण्ड एंव उक्त कम्पनी के ऐजेन्ट बाबुलाल पिता चेनाजी मुकाती निवासी लोनसरा के विरुद्ध रुपए लेकर अमानत मे खयानत धोखाधडी एंव ठगी करने के सम्बन्ध में दिया गया था। उक्त कम्पनी के एजेन्ट बाबुलाल द्वारा एफडी पर अधिक ब्याज दिलाने तथा आकर्षक धनराशि वापसी योजनाओ के बारे में बताया और मुझे निवेशित रुपए की वापसी का पुर्ण विश्वास दिलाया तथा बोला की पांच साल तक तीन-तीन हजार रुपए जमा करने पर कम्पी आपको 2 लाख 56 हजार 500 रुपए देने का बोला था। उक्त ऐजेन्ट बाबुलाल के बहकावे में आकर आवेदिका ने कुल 2 लाख 78 हजार 880 रुपए की एफडी करवाई थी। उक्त कम्पनी एवं एजेन्ट बाबुलाल द्वारा आवेदिका का रुपये लोटाने का झूठा आश्वासन देकर रुपए वापस नही लोटाये गए। जिस पर थाना बड़वानी पर एसपी किसान प्रोड्युसर कम्पनी लिमि. रांची झारखण्ड एंव उक्त कम्पनी के ऐजेन्ट बाबुलाल पिता चेनाजी मुकाती निवासी लोनसरा के विरुद्ध धारा 420, 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
     मामले में बड़वानी टीआई राजेश यादव ने पुलिस टीम का गठन किया। उक्त टीम ने आरोपी एजेन्ट बाबुलाल पिता चेनाजी मुकाती (57) निवासी ग्राम लोनसरा को गिरफ्तार किया कर न्यायालय पैश किया गया। 
चिटफंड का आरोपी बाबूलाल मुकाती


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |