Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

ट्रक ने बिजली केबल तोड़ी 13 घंटे बाद बिजली बहाल हुई
Report By: जगराम विश्वकर्मा 03, Jan 2022 4 years ago

image

30 प्रतिशत आबादी रात भर रही अंधेरे में 

माही की गूंज, आम्बुआ।

         आम्बुआ कस्बे में पंचायत प्रांगण क्षेत्र में लटकती झूलती बिजली केबल एक बार फिर से ट्रक से टूट जाने से लोगों को रात भर अंधेरे में गुजारने की परेशानी झेलने को मजबूर होना पड़ा। लगभग 13 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति सम्भव हो सकी।

         कस्बे की एक विडंबना है कि, यहां बिजली प्रदाय कब बाधित हो जाए कुछ कह नही सकते विशेषकर पंचायत प्रांगण क्षेत्र में कहा नहीं जा सकता। विगत वर्षों में बिछाई गई घटिया केबल का खामियाजा यहां के लोगों को उठाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पंचायत प्रांगण क्षेत्र में डाली गई फाइबर केबल दो खंभों के बीच की दूरी अधिक होने तथा बीच में कोई सहारा नहीं होने से वह लटककर झूलती रही रहती है। केबल नीचे होने के कारण ट्रक, डंफ़र, बस आदि निकलने पर वह वाहन से टकरा जाती है और  टूटकर फाल्ट हो जाती है। अभी तीन-चार दिन पूर्व एक कपास से भरे ट्रक में केबल फॉल्ट के कारण उठी चिंगारी से कपास में आग लग गई थी जिसे मजदूरों आदि ने बुझाया और एक बड़ा हादसा टल गया। एक जनवरी की रात लगभग 11 बजे यहीं से एक ट्रक इस केबल के नीचे से गुजरा तथा उसके घर्षण से बिजली केबल में फाल्ट हुआ और वह टूट गई जिस कारण पंचायत क्षेत्र से लेकर हरिजन आवास, इंदिरा आवास, मावड़ी फलिया, समधनी फलिया क्षेत्र में रात 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। कस्बे की लगभग 30 प्रतिशत आबादी को अंधेरे में रात गुजारना पड़ी। फ्रिज में रखा सामान खराब हो गया। 2 जनवरी को बिजली कर्मचारियों ने टूटी केबल को बड़ी मशक्कत के बाद बदला, तब कहीं जाकर 13 घंटे बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस बार बिजली कर्मचारियों ने केवल को रस्सी के सहारे पंचायत भवन के ऊपरी मंजिल की रेलिंग से बांधा है ताकि वह झूले नहीं भविष्य में पुनः केबल शायद नहीं टूटे ऐसा प्रयास किया गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |