Saturday, 04 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा |

रतलाम रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा, हाइटेंशन लाइन से टकराया युवक घयाल
01, Mar 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम 

    रतलाम रेलवे स्टेशन पर आज एक युवक अचानक ट्रेन से उतरकर कोच (डिब्बे) पर चढ़ गया, डिब्बे पर चढ़ने से उसका सिर ऊपर जा रही हाइटेंशन लाइन से टकराया, इससे उसे करंट लगा और वह नीचे जा गिरा, करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर खड़ी बांद्रा-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा उत्तरप्रदेश के फैजाबाज जिले का 21 वर्षीय अमित दुबे निवासी ग्राम बासगांव जिला फैजाबाद व उनके मामा का पुत्र 20 वर्षीय शैलेंद्र तिवारी निवासी ग्राम घोड़ीयंत तिवारीपुरा, फैजाबाद (यूपी) सूरत से ट्रेन के एस 4 कोच में सवार होकर फैजाबाद जा रहे थे। ट्रेन दोपहर करीब पौने तीन बजे प्लेट फार्म पर आकर रुकी थी। तभी शैलेंद्र तिवारी कोच से नीचे उतरा और अचानक कोच की छत पर चढ़ गया, तभी उसका सिर बिजली तारों से टकराया और विस्फोट होने जैसी जोरदार आवाज हुई, इससे स्टेशन पर हडकंप मच गया। लोग शैलेंद्र को नीचे गिरता देख मौके पर पहुंचे, ट्रेन से कई यात्री भी नीचे उतरे पुलिस ने गंभीर घायल शैलेंद्र को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहाँ उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |