Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 90 रोगियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
23, Jul 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, जोबट।

       वाणी समाज मांगलिक भवन पर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ डॉक्टर शिव नारायण सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं अध्य शक्ति मां गायत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर  समाज जनों की उपस्थिति में किया गया। अमेरिका से पधारे हुए डॉ. मिथलेश वाणी, वैशाली वाणी व नगर के डॉ. संदीप वाणी के सानिध्य में जोबट नगर के वाणी मांगलिक भवन पर बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, वात रोग एवं गठिया से पीड़ित व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में 3 बजे से रोगियों का आना प्रारंभ हो गया था जो रात्रि साढ़े 8 बजे तक करीब 90 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कई रोगियों को उचित परामर्श देकर उन्हें सुझाव दिए गए। स्वास्थ्य के प्रति रखी जाने वाली सावधानियों पर भी उनका ध्यान केंद्रित किया गया। कई रोगियों को इंदौर में होने वाले शिविर में बुलाया गया।

       स्वास्थ्य शिविर को संपन्न कराने में उनके बड़े भाई कमलेश वाणी एवं अनिल वाणी का विशेष योगदान रहा। इसी अवसर पर मांगलिक भवन की व्यवस्थाओं में सुमित महाजन, राहुल देशला, राहुल आदि उपस्थित रहे। शिविर के समापन में समाज के अध्यक्ष जयंतीलाल वाणी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। उक्त जानकारी वाणी समाज के सचिव भूरालाल वाणी द्वारा दी गई।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |