Sunday, 24 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक ने जोबट विधायक के पक्ष में की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Report By: संजय गेहलोद 14, Feb 2021 5 years ago

image

कांग्रेस संगठन ने 4 दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना
माही की गूंज, आलीराजपुर
     जिले में भाजपा के पूर्व विधायक नागरसिंग चौहान और जोबट में कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया के बीच पिछले 4 दिनों से व्यक्तिगत आरोपो के साथ घमासान मची हुई है। भाजपा नेताओं ने नागरसिंग चौहान के समर्थन में जिले में सम्मान सभा कर जोबट में भी सभा आयोजित कर ली भगवा झंडा भी फहराया है। जिसके बाद कलावती भूरिया ने झाबुआ जाकर कांतिलाल भूरिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नागरसिंग पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। जिसके बाद 4 दिन बाद आज अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल और विधायक मुकेश पटेल ने कलावती भूरिया के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं को आड़े हाथो लिया।
      जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल व विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि, आदिवासी बाहुल्य जिले में कभी राजनेतिक तो कभी धार्मिक गतिविधियों को लेकर भय एवं दहशत का वातावरण निर्मित कर पूर्व भाजपा विधायक ओर उनके परिजन तथा भाजपाई नेता जिले का माहौल खराब करने का कुप्रयास कर रहे है, जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। विधायक कलावती भूरिया पर अगर जरा सी भी आंच आई तो, ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। भाजपा नेताओं को बेबुनियाद बाते करने की बजाए म.प्र. सरकार से जिले में विकास के प्रयास करना चाहिए।
मामा के राज में महिलाओं का हो रहा है अपमान
     प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओ ने कहा, जहां एक और प्रदेश के मुख्यमंत्री महिला और बेटियों की सम्मान करने की बात कहते है और भाजपाईयों को विनम्र रहने की सीख देखे है, परन्तु इस जिले में तो उलटा चल रहा है। महिलाओं को खुलेआम मंचो से अपमान किया जा रहा है। 
भाजपा नेता जिले में अपनी हार नही पचा पा रहे
     पटेल बंधुओं ने बताया कि, आलीराजपुर एवं जोबट में भाजपा विधायकों की हुई करारी हार से दोनों विधायक ओर अन्य भाजपाई बौखला गए है, वह अपनी हार अभी तक पचा नही पा रहे है। इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना कर जिले की फिजा खराब कर रहे है।
     जिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि, जिले में आतंक की राजनिति करने वाले एवं विधायक कलावती भूरिया को जान से मारने की धमकी देने वाले भाजपाईयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर बामनिया सहित कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पड़े :-


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |