Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

दाऊदी बौहरा जमात मोहर्रम के अवसर पर 9 दिनों तक स्वेच्छा से बन्द रखेगा व्यवसाय
31, Jul 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

         आम्बुआ ही नहीं अपितु जहां-जहां भी दाऊदी बौहरा जमात के लोग रह रहे हैं वहां वहां के समस्त समाज जन अपना व्यवसाय मोहर्रम के अवसर पर 30 जुलाई से 7 अगस्त तक पूरी तरह से बंद रख इबादत तथा मातम करेंगे।

           हमारे संवाददाता को दाऊदी बौहरा जमात के मीडिया प्रमुख हुसैन नजमी ने बताया कि, इस समय मोहर्रम जो कि इमाम हुसैन की शहादत याद में 'गम' के रूप में मनाया जाता है। मोहर्रम का कार्यक्रम 10 दिवसीय रहता है। इन दिनों में दाऊदी बौहरा जमात मस्जिद हॉल में इबादत तथा मातम करता है। जमात द्वारा इस मौके पर मस्जिद हॉल में या हुसैन के नारे से बैनर झंडे आदि लगाते हैं। घरों पर भी झंडे लगाए जाते हैं। इस वर्ष यह आयोजन 30 जुलाई से 7 अगस्त तक किया जा रहा है। मस्जिद हॉल में धर्मगुरु की इंग्लैंड से सीधा प्रसारण के रूप में "वाअज" का प्रसारण भी देखा तथा सुना जाएगा। इसी के साथ-साथ प्रतिदिन जमात के जनाब मुर्तुजा हासिम राजा द्वारा भी इमाम हुसैन की याद में तकरीर पेश की जा कर मातम किया जाएगा। कार्यक्रम में जमात के सभी छोटे-बड़े व महिला-पुरुष उपस्थित रहे। इस बाबत सभी ने स्वेच्छा से अपने-अपने प्रतिष्ठान 30 जुलाई से 7 अगस्त तक पूर्ण रुप से बंद रखने का निर्णय किया है। मस्जिद के बाहर जमात की ओर से सबीला लगाया गया है जहां पर समाज जनों को शरबत, दूध आदि पिलाया जा रहा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |