Saturday, 03 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन |

युवाओं ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्ति के विरोधस्वरूप विक्रांत भूरिया का किया पुतला दहन
01, Dec 2021 4 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर। 
        म.प्र. युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने विगत दिनों दिपक भूरिया को अलीराजपुर युवक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। उनकी नियुक्ति को लेकर जिलेभर मे विरोध के स्वर अब उठने लगे है। आज अलीराजपुर और जोबट मे युवक कांग्रेस के सेकड़ो युवाओं ने विरोध स्वरूप नारेबाजी करते हुए विक्रांत भूरिया का पुतला दहन किया। इस अवसर पर सेकडो युवाओं ने सामूहिक रूप से अपने-अपने पद से इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी।
नारेबाजी कर किया पुतला दहन
        उल्लैखनिय है कि, अलीराजपुर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर दिपक भूरिया की नियुक्ति को लेकर जिले मे विरोध के स्वर उठने लगे है। फलस्वरुप गुस्साए युवक कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय के सिनेमा चोराहो पर युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया का पुतला दहन किया। इस दौरान युवाओं ने विक्रांत भुरिया के खिलाफ जमकर नारैबाजी की।
        पुतला दहन के बाद अलीराजपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने दिपक भुरिया की नियुक्ति का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि, जो कभी कांग्रेस के सक्रिय सदस्य नही रहे है। उन्हे जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वह पुर्ण रुप से अवेधानिक है। जबकि जमीन पर काम करने वाले सेकडो युवा नेताओं व कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। उनकी नियुक्ति से जाहिर होता है कि, विक्रांत भुरिया ने परिवारवाद को बढावा देने का काम किया है। मंडलोई ने कहा कि, विक्रांत भुरिया को जिलाध्यक्ष मनोनित करने से पहले विधायक मुकेश पटेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल से सलाह-मशवरा करना चाहिए था। इस तरह से बाहरी नेता की नियुक्ति से कांग्रेस को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। हम सभी युवाजन उनकी नियुक्ति का विरोध करते है। 
        अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजहर चंदेरी ने कहा कि, हम विगत कई वर्षो से युवा कांग्रेस के साथ आंदोलन कर कांग्रेस की रिति-निती को बढाने का काम कर रहे है। हमने कभी दिपक भुरिया को कांग्रेस के आंदोलन मे आते नही देखा है। जबकि वह झाबुआ जिले से आते है, अब ऐसे मे युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया द्वारा बाहरी व्यक्ति को अलीराजपुर जिले मे पद देना समझ से परे है। दिपक भुरिया ने कभी भी जिले मे सक्रिय नही होकर कोई भुमिका नही निभाई है। प्रदेश कांग्रेस आलाकमान को इस पर मंथन एवं पुनः विचार करना चाहिए। 
        युवा कांग्रेस के पुर्व प्रदेश सचिव सोनु वर्मा ने कहा कि, इस तरह की तानाशाही ओर मनमानी नही स्वीकार की जाएंगी। विक्रांत भुरिया युवा कांग्रेस मे जोश भरने की बजाए सक्रिय कार्यकर्ताओं ओर नेताओं का मनोबल तोडने का कार्य कर रहे है। ऐसा ही चलता रहा तो जिले के सेकडो नेता व कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबुर होंगे। इस अवसर पर पुर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल, जितेंद्र देवड़ा, प्रदीप रावत, अंकित सोनगरा, जाहिद खान, प्रकाश बघेल, धनसिंह बघेल, विनोद भिंडे, इक़बाल मदनी, मेहरसिंह वैभव, रितेश, मनोज, राहुल चौहान, जयदीप जिमी, दीपक, निखिल सहित बडी संख्या मे युवाजन उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |