Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

बनिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमित्ता पाए जाने पर हुई कार्रवाई
19, Jun 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी
      जिला पंचायत सीईओ ने  ग्राम पंचायत बनिहार जनपद पंचायत सेंधवा में 4-5 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही से अनियमित्ता संबधी खबर प्रकाशित होने पर इसकी जाॅच जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जिला पंचायत बड़वानी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सेंधवा के माध्यम से प्रारंभिक जांच कार्यवाही की गई थी। इस जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर जहाॅ उन्होने  विस्तृत जांच के निर्देश दिए है, वहीं दोषियों पर कार्रवाई भी की है।
         जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार इस प्रारंभिक जाच प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत बनिहार के प्रधान श्रीमती वर्षा लखन राठौड़ एवं ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत एवं प्रभारी सचिव ग्राम पंचायत बनिहार जामली राजन डावर के विरूद्ध धारा 40, 92 के तहत पंचायतराज अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं। प्रकरण में विवेचना उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
        साथ ही तत्काल प्रभाव से रोजगार सहायक, प्रभारी सचिव को जनपद पंचायत संलग्न किया गया हैं। सरपंच पति लखन राठौड निवासी ग्राम बनिहार के द्वारा उक्त अनियमित्ता के लिये थाना सेंधवा ग्रामीण में एफआईआर के निर्देष दिए गए हैं। जनपद पंचायत ब्लाक समन्वयक कैलाश चैहान को जनपद पंचायत निवाली से अटैच  किया गया है। वही ग्राम पंचायत बनिहार के क्लस्टर प्रभारी सुधीर चैहान उपयंत्री के विरूद्ध भी विभागीय जांच स्थापित की गई है। जबकि  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सेंधवा को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |