Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

"सही वित्तीय बर्ताव-करे आपका बचाव" की थीम पर मनाया सप्ताह
18, Feb 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 13 से 17 फ़रवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह "सही वित्तीय बर्ताव, करे आपका बचाव” की थीम पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र आलीराजपुर द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से 17 फरवरी को कठ्ठीवाडा ब्लॉक के पंचायत साजनपूर गांव घोडियादरा में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ग्रामीण जनों को भारतीय रिजर्व बैंक के उपक्रम में स्वाधार फीनएक्सेस टीम के वित्तीय साक्षरता केन्द्र इंचार्ज राजू कलेश, ट्रेनर सुरेश सस्तीया के द्वारा सक्रिय बचत, बजट निर्धारण, डिजिटल वित्तीय सेवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग एवं बैंक के विभिन्न खातों, सरकारी योजनाओं, बचत, बीमा, कर्ज, एकाउंट में मो.न. जोड़ना एवं डिजिटल लेनदेन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सरपंच, उप सरपंच, पटेल, चोकीदार एवं ग्रामीण ने उपस्थित होकर स्वाधार टीम के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वाधार फीनएक्सेस संस्था को ग्राम पंचायत टीम एवं ग्रामीण जनों ने वित्तीय मजबूती प्रदान करने एवं उनके गाँव में  कार्यशाला आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त किया एवं स्वाधार टीम के कार्य की सराहना की।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |