Wednesday, 19 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

युवक की धारदार हथियार से की हत्या, अडवानिया और गोवर्धनपुरा के बीच में मिला शव
04, Dec 2022 3 years ago

image

पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी

माही की गूंज, रतलाम।

          जिले के सैलाना पुलिस थाने के अंतर्गत एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक खेत के किनारे पतरे के शेड से लगा 30 वर्ष के युवक का शव होने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गोवर्धनपुरा निवासी 30 वर्ष के राजू पिता नागजी के रूप में हुई है। युवक के शव के शरीर पर कई जगह गंभीर चोंटों के निशान पाए गए हैं। संभवत: धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। मृतक की दाढ़ी और कनपटी के पास गंभीर घाव पाए गए हैं और आसपास खून फैला हुआ भी मिला। जिस जगह युवक का शव पड़ा हुआ मिला वह जंगल का इलाका है। आसपास खेती और सड़क़ ही है। रात में किसने हत्या की या सुबह के समय हत्या की गई यह अभी स्पष्ट नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक की हत्या हुए महज कुछ ही घंटे बीते होंगे।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी 

        सैलाना पुलिस थाने को सुबह करीब नौ बजे युवक का शव खेत के पास अडवानिया और गोवर्धनपुरा के रास्ते पर पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद सैलाना टीआई दीपक मंडलोई और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। शव का पंचनामा बनाकर सैलाना के अस्पताल लाया जा रहा है। मृतक युवक जिस मार्ग पर पड़ा हुआ मिला उसी गांव गोवर्धनपुरा का रहने वाला है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |