Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

बामनघाटी के समीप हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 2 नाबालिक सहित 3 आरोपीयो को किया गिरफ्तार
Report By: राघवेंद्र सिंह डोडिया 21, Jan 2021 5 years ago

image

बहन पर बूरी नजर रखने तथा एक अन्‍य आरोपी से जमीन को लेकर हुआ था विवाद 
माही की गूंज, रतलाम 
     पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बामनघाटी में मिले शव के मामले मे हत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग तथा जमीनी विवाद से जुड़ा निकला। पुलिस ने मामले में 2 नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस विनोद कुमार मीणा ने बताया, एक सप्ताह पहले बामनघाटी के समीप राजस्थान के चायनी निवासी राकेश मैडा का शव मिला था। मामले में लगभग एक सप्‍ताह तक चली जांच में पता चला कि, मृतक राकेश को घटना के एक दिन पूर्व दो लोगों के साथ देखा गया था, दोनों से पुलिस ने कड़ाई से पुछताछ की तो उन्‍होंने बताया कि, घटना के एक दिन पूर्व 13 जनवरी को मृतक राकेश आरोपी की बहन पर बूरी नजर रखने तथा एक अन्‍य आरोपी से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनो नाबालिक आरोपीयो ने मृतक राकेश को बामनघाटी में लाकर शराब पिलाई तथा घटना को अंजाम देकर वापस छायणी लौट गए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, घटना के दिन मृतक राकेश के साथ घटनास्थल पर शराब पी तथा उसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शरीर में हलचल बंद होने के बाद भी मौत की पूष्ठी नही होने पर पत्‍थरों से मृतक के सिर में वार किया व शव को गड्ढे में फैंक दिया। मामले में लिप्त राजस्‍थान के ग्राम छायणी निवासी बद्रीलाल पिता तोलिया सहित 2 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |