Wednesday, 02 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

सड़क दुर्घटना में किसान और उसके नोकर की दर्दनाक मौत
01, Sep 2023 3 years ago

image

गाँव मे पसरा मातम, लोगो ने बस में की तोड़फोड़

माही की गूंज, रतलाम।

          रतलाम-सैलाना मार्ग पर ग्राम पलसोड़ा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों को राजस्थान रोजवेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दी  जिसमे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर ईंतनी खतरनाक थी की बाइक और दोनों बाइक सवार बुरी तरह बस के नीचे फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला लेकिन मौके पर दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्सा आए लोगों ने बस घेराव कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नामली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि बस क्रमांक आरजे 35 पिए 0539 रतलाम से बांसवाड़ा की तरफ जा रही थी की पलसोड़ा से खेत पर जा रहे बाइक सवार किसान और उसके नोकर को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पलसोड़ा निवासी दुलीचंद राठौर और कमल मईड़ा की मौत हो गई। चालक ग्रामीणों की भीड़ को देखकर मौके से फरार हो गया जबकि बस में बैठी सवारी भी आक्रोशित भीड़ को देखकर नीचे उतर आई। घटना की सूचना मिलने पर नामली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। ग्राम पलसोड़ा निवासी किसान दुलीचंद राठौर मिलनसार व्यक्ति थे उनकी मौत की सूचना के बाद पलसोड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |