Saturday, 20 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? |

नवरात्रि की पंचमी तिथि को मातृशक्ति ने निकाली विशाल चुनरी यात्रा
30, Sep 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

         यह समय नौ दुर्गा की पूजा-अर्चना का चल रहा है। घरों तथा मंदिरों एवं मूर्ति स्थापना पंडालों में विभिन्न प्रकार से माता रानी की पूजा आराधना की जा रही है। सुबह-शाम पूजा आरती तथा रात्रि में गरबा रास के आयोजन हो रहे हैं। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी चुनरी यात्रा का आयोजन तो हुआ, मगर इस वर्ष नौ देवियों के स्वरूपा मातृ शक्तियों ने इस आयोजन को पूरा किया।

           नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के कार्यक्रम क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे है रात्रि में गरबा पंडालों में डांडिया रास किया जा रहा है। आम्बुआ में प्रतिवर्ष नवरात्रि की पांचवीं तिथि को विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष यह चुनरी यात्रा माता-बहिनो ने (महिला मंडल) निकालने का बीड़ा उठाया तथा महिला मंडल ने आज विशाल चुनरी यात्रा शंकर मंदिर प्रांगण से निकालते हुए कस्बे से होकर अंबे माता मंदिर (टेकरी वाली) तक जाकर माताजी को चुनरी ओड़ाई तथा माह आरती पश्चात माह प्रसादी का वितरण किया गया। यात्रा में आम्बुआ के अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी माता भक्तों ने भाग लिया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |