Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

हाट बाजार में नहीं थम रहा बाइकरों का हुड़दंग
10, Mar 2022 4 years ago

image

जिला मुख्यालय जैसी कार्रवाई की जरूरत

पुलिस तथा कानून का नहीं इनमें कोई खौफ

माही की गूंज, आम्बुआ।

        आम्बुआ ही नहीं अपितु आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों वैध-अवैध मोटरसाइकिलों की भरमार हो रही है। इन्हें चलाने वाले चालक अधिकांश नाबालिग, बगैर लाइसेंसी होकर कई नशे में भी देखे जा सकते हैं। यमदूत का वाहन बनी इन मोटरसाइकिलों को चलाने वालों में पुलिस व कानून का कोई भय दिखाई नहीं देता, वे मनमानी पर उतारू होकर स्वयं की तथा सड़क पर चलने वालों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

          इन दिनों सड़क पर वह शहरी क्षेत्र हो या कस्बा क्षेत्र अथवा ग्रामीण क्षेत्र जिधर नजर डालो उधर मोटरसाइकिलों की अंधाधुन दौड़ होती नजर आएगी। कई अवयस्क तथा युवा बाइक के साइलेंसर निकालकर तथा अधिक "रेस" देकर भयंकर आवाज करते हुए कर्कश हॉर्न की आवाज के साथ धुआं उड़ाते बाजारो (भीड़भाड़ वाले स्थानों) में सरपट हवा से बातें करते हुए निकलते हैं, तो सड़क पर चलने वाले बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं आदि की जान हलक में आ जाती है।

         आम्बुआ पुलिस थाने पर जब भी सुरक्षा समिति तथा शांति समिति की बैठक हुई, आम नागरिकों की ओर से समिति के सदस्यों ने नाबालिग को तथा बगैर लाइसेंस धारी एवं अंधाधुन बाइक चलाने वालों पर अंकुश लगाने की मांग की जाती रही है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल ने इस बार इस मांग पर ध्यान देते हुए 8 मार्च को हाट बाजार के कारण बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस की व्यवस्था कर एक 2 स्टार व एक हेड कांस्टेबल तथा नगर सैनिक की ड्यूटी लगाई। इसके बावजूद उनकी मौजूदगी को नजरअंदाज करते हुए कई मोटरसाइकिल पर तीन से चार युवा बैठकर बाजार में बाइक दोड़ाते रहकर दहशत फैलाते रहे। कस्बे के नागरिकों, व्यापारियों, पालकों आदि की मांग है कि, जिला मुख्यालय पर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर विगत दिनों इन बाइकर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया, वैसी कार्रवाई आम्बुआ क्षेत्रों में भी की जाऐ। संघन जांच होने पर कई बाइक चोरी तथा अवैध मिलने की संभावना है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |