Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक का पत्रकारों ने किया सम्मान
06, Feb 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, आलीराजपुर
     आज पुलिस अधिक्षक कार्यालय में अनोपचारिक विदाई समारोह में अलीराजपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव का पत्रकारों ने पुष्पमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस दौरान रघु कोठारी ने कहा कि, अलीराजपुर जिले में 3 वर्ष से अधिक समय पदस्थ रहे एसपी विपुल श्रीवास्तव के नरसिंहपुर जिले के एसपी बनने पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाए एवं बधाई देते हैं। आशुतोष पंचोली ने कहा की एसपी महोदय द्वारा जिले में बीते 3 वर्षाे में एक श्रेष्ठ पुलिसिंग का एक नायाब उदाहरण पेश किया है। जो कि कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं विक्रम सेन ने कहा कि, हमारे आलीराजपुर जिले के लोकप्रिय, जनहितकारी, कर्तव्य निष्ठ, बेहद ईमानदार पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव सभी के लिए प्रिय व्यक्ति हैं। आपने पुलिस विभाग के कप्तान होने को अपने कार्यकाल मे पूरी तरह से सार्थक किया हैं। इस अवसर पर एसपी श्रीवास्तव के बेहतरीन कार्यकाल के लिए पत्रकार साथियों ने आभार मानते हुए मंगलमयी शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
     विदाई समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता भदु भाई पचाया, रघु कोठारी, हितेंद्र शर्मा, विक्रम सेन, आशुतोष पंचोली, आशीष अगाल, गिरीराज मोदी, रिजवान खांन, रफिक कुरैशी, इमरान खत्री, इरशाद मंसूरी, चिराग थेपड़िया आदि उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |