Wednesday, 19 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

जिला पत्रकार संघ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
18, Feb 2022 4 years ago

image

रघु कोठारी जिलाध्यक्ष व हितेंद्र शर्मा महासचिव नियुक्त

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        जिला पत्रकार संघ अलीराजपुर मुख्यालय की नवीन कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को स्थानीय चारभुजा पैलेस में संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें जिले के वरिष्ठ पत्रकार रघु कोठारी को जिलाध्यक्ष व हितेंद्र शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया। साथ ही जिला पत्रकार संघ के संरक्षक पद पर विक्रम सेन व अशोक ओझा, जिला संयोजक आशीष अगाल नियुक्त किए गए।

        नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कोठारी ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पंचोली को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव पद पर आशीष वाघेला, सह सचिव कांतिलाल राठौड़ व गफ्फार खान, कोषाध्यक्ष दीपक राठौड़, प्रवक्ता गोविंदा गुप्ता, मीडिया प्रभारी रफीक कुरैशी को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य दीपक दीक्षित, वैभव शर्मा, इरफान खान, इरफान हुसैन, इरशाद मंसुरी एवं चिराग थेपड़िया को बनाया गया। आगामी समय मे जिले के हर ब्लॉक को इसमे शामिल किया जाएगा।

निवर्तमान अध्यक्ष ने माना आभार

        जिला पत्रकार संघ के करीब 3 वर्ष से अध्यक्ष रहे आशीष अगाल ने अपने कार्यकाल में सभी पत्रकार साथियों के सहयोग के प्रति उनका आभार माना। अगाल ने कहा कि, जिला पत्रकार संघ अविभाजित झाबुआ जिले के समय से प्रचलित अपनी परंपराओं, पत्रकारों के आत्मसम्मान और उसके हक की लड़ाई लड़ता रहेगा इस कार्य में उनका पूरा सहयोग आगे भी रहेगा।

प्रदीप क्षीरसागर ग्रामीण जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष

        बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि, ग्रामीण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर प्रदीप क्षीरसागर यथावत रहेंगे। जिले भर के सम्मानिय पत्रकार साथी इसमे शामिल है। क्षीरसागर के मार्गदर्शन में ग्रामीण जिला पत्रकार संघ की बैठक आयोजित कर उसकी भी कार्यकारिणी शीघ्र गठित की जाएगी।

27 फरवरी को होगा विशाल पत्रकार सम्मेलन

        संघ के संरक्षक विक्रम सेन ने बताया कि, आगामी 27 फरवरी को जिले के महान सपूत अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस है। इस दिन विशाल पत्रकार सम्मेलन का आयोजन जिला पत्रकार संघ, ग्रामीण जिला पत्रकार संघ व भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर होगा। जिसमें जिले के 145 पत्रकार सहित पड़ोसी अन्य जिलों के करीब 500 पत्रकार भाग लेंगे। सेन ने बताया कि, पत्रकार सम्मेलन का आयोजन बेहद अनूठा और यादगार होगा। आयोजन की तैयारियां आरंभ कर दी गई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |