Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कोरोना गाईडलाइन का उल्लंघन करने पर दो ढाबा संचालकों के खिलाफ केस दर्ज
03, Apr 2021 5 years ago

image


माही की गूंज, बड़वानी
     कोरोना गाईडलाइन के तहत कलेक्टर बड़वानी के द्वारा आदेशित किया गया था कि, कोई भी ढाबा, होटल या रेस्टोरेंट संचालक, अपने यहां बैठाकर खाना नहीं खिलाएगा। लेकिन उसके बावजूद भी कुछ ढाबे, रेस्टोरेंट, होटल में बैठाकर खाना खिला रहे हैं ऐसी शिकायत एसपी बड़वानी निमिष अग्रवाल को प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी ने टीआई कोतवाली को   जांच  एव कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। टीआई ने अपनी टीम के उपनिरीक्षक अजमेर अलावा, एएसआई किशोर जायसवाल, पीएन यादव और मोटरसाइकिल चार्ली आरक्षक के साथ चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अंजद रोड पर स्थित न्यू देसी किंग ढाबा को चेक करने पर ढाबे में कुछ लोग बैठकर खाना खाते हुए मिले। ढाबा संचालक निर्मल पिता महेश कहार निवासी कहार मोहल्ला राजपुर हाल मुकाम सोप मंडी के पीछे बड़वानी कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ धारा 188 आईपीसी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत केस दर्ज किया गया।
     टीम के द्वारा और भी ढाबों  की तलाशी ली गई जो तलाशी के दौरान बाईपास स्थित होटल हाईवे को चेक किया गया, वहां भी कुछ लोग खाना खाते हुए मिले जो होटल संचालक चेतन राठौर का कृत्य धारा 188 आईपीसी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत जाने से उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। टीआई राजेश यादव ने बताया कि, कोरोना के प्रकोप को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |