Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

कांग्रेसी नेता ने करंट से पीड़ित परिजनों को दी सहायता राशि
17, Feb 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, उदयगढ़।

          विगत दिनों जोबट विधानसभा क्षेत्र के आजाद नगर अंतर्गत काजू पिता मोहन ग्राम डुंगलावनी हाटीला फलिया की गुजरात में करंट लगने से मौत हो गई थी। वही छोटा खुटाजा पुजारा फलिया निवासी भरमा मेहडा की भी मौत हो गईं थी। जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल ने शनिवार को ग्राम पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया ओर विधायक स्वेच्छा निधि से 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की। वही घायल परिवार को 5000 नगद राशि उपचार के लिए प्रदान की। उन्होंने विधायक स्वेच्छा निधि से इलाज एवं बच्चो के पालन पोषण के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान पटेल ने पीड़ित परिजनों को उचित इलाज के हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चो की शिक्षा को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि, बच्चो को शिक्षा ओर इलाज में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। पटेल ने जिला प्रशासन से मांग की पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए, जिससे की पीड़ित बच्चो का जीवन यापन हो सके। क्योंकि बच्चो के पिता की मृत हो चुकी है, मृतक की पत्नी सुखी पति स्वर्गीय काजू अस्पताल में सीरियस चल रही है, घर में कोई कमाने वाला नही है, मृतक के 7 बच्चे है, उनके रहने के लिए तत्काल प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता लईक भाई, सानी मकरानी, सोनू वर्मा सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |