Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

मुख्यमंत्री को स्मृति पत्र भेंटकर पुरानी घोषणाओं की याद दिलाई जाएगी- पारस सकलेचा
07, Apr 2023 3 years ago

image

मुख्यमंत्री की घोषणा कर भूल जाने की पुरानी आदत 

माही की गूंज, रतलाम।

         मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा कर के भुल जाने की पुरानी आदत है । भाजपा विधायक चैतन्य काश्यप ने दो माह पूर्व मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर उन्है उनकी घोषणाए याद दिलाई और उस चिट्ठी को मिडीया मे जारी किया ताकि जनता शिवराज की भुल जाने की आदत को पहचान सके। कांग्रेस भी विधायक कश्यप की सीख को आगे बढाते हुए मुख्यमंत्री को स्मृति पत्र भेंटकर उनकी घोषणाओ की याद दिलायगी कि पूर्व की घोषणाओ को पहले पूरा करे फिर नयी घोषणाए करे । यह बात कांग्रेस की पत्रकार वार्ता मे पूर्व विधायक तथा प्रदेश कांग्रेस महासचिव पारस सकलेचा ने कही । सकलेचा ने कहा कि रतलाम मे आयोजन को राजनीतिक रूप दिया जा रहा है । 600 बस , 300 मैजिक लगाना , भोजन की व्यवस्था , करोड़ों रुपया का टेंट , स्टेज , विज्ञापन , आदि पर ₹ 10 करोड़ का खर्चा किया जायगा , जो जनता के धन की बर्बादी है । उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार , घोटाले , कुशासन , कुप्रबंधन की शिवराज सरकार है जिसमें जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है । शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने 9 जुलाई को महापौर के चुनाव की सभा में कहा था कि शहर को रोज पानी दिया जाएगा, विभाजित प्लाट की रजिस्ट्री की जाएगी, सभी अवैध तथा अविकसित कॉलोनियों में 3 माह में विकास कार्य प्रारंभ  हो जाएगा , रतलाम को संभाग बनाया जाएगा, ऐसी ढेरो  घोषणाए सिर्फ घोषणाए  हो गई लेकिन पूरी होना तो दूर उसपर नाममात्र का कार्य भी नहीं हुआ । मुख्यमंत्री को इस बारे में बताना चाहिए कि रतलाम मे की गई घोषणाए कब पूरी होगी ।कटारिया ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है, उसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर  यास्मीन शेरानी , राजीव रावत , सतीश पुरोहित,  बसंत पन्डया, सुजीत उपाध्याय जोयब आरिफ आदि उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |