Tuesday, 10 ,March 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गेहूं पंजीयन में सर्वर समस्या से किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहे रजिस्ट्रेशन | जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग | वालपुर के भगोरिया मेले में हुए क़त्ल के आरोपी गिरफ्तार | 2 को होलिका दहन, 4 को धुलेंडी | वाह रे टीआई अशोक कनेश साहब, आप के अनुसार गांव के आम व्यापारी समझदार नहीं, पर आपकी गजब की समझदारी की भगोरिया हाट में रंग-गुलाल की दुकाने अपनी धोस के साथ बंद करवाएंगे पर अवैध शराब खुलेआम बिकवाएंगे...? | छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा | हज यात्रियों के प्रशिक्षण, टीका-करण व स्वाथ्य परीक्षण हैतु शिविर का आयोजन | लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर संकट | सात वर्षीय मोहम्मद जीशान ने रखा रोजा | अतिक्रमण मुहिम: ठेले, गाड़िया और छोटी घुमटियों हटाकर प्रशासन ने की लीपापोती | शांति समिति की बैठक सम्पन्न | शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और विधायक | सुने घर मे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे पलिस को मिली सफलता | शोक का कहरः शादी में 2 बजे बहन की विदाई, 5 बजे भाई का हुआ अंतिम संस्कार | पंचायत ओर पुलिस ने किया अपना काम, राजस्व विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी | देवर की शादी में नाचने व रील बनाने से रोका तो नवविवाहिता ने पति का गला घोट की हत्या | 23 टैंकर वितरण के साथ विधायक ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद | दिलीप परमार का हुआ शासकीय सेवा काल समाप्त, हुई भावभीनी विदाई | आसमान से आफ़त की बारिश किसानों की फसले चौपट | बड़ा ही हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस |

कोरोना वेक्सिनेशन को लेकर आया अजीबो-गरीब मामला सामने
30, Jul 2021 4 years ago

image

कोरोना के टीके लग नहीं रहे और मिल रहें सर्टिफिकेट, मोबाइल पर मैसेज देख हो रहें हैरान
माही की गूंज, रतलाम/जावरा  
      इसे स्वास्थ्य महकमे की घोर लापरवाही कहें या मनमानी कि, कोविड-19 के टीके लग नहीं रहे और मोबाइल पर कोविड-19 के टीके की पहली डोज लेने के मैसेज आ रहे। यही नहीं टीका लगाने का बाकायदा सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया। कोविड-19 का टीका लगा नहीं और मोबाइल पर कोविड-19 के टीके की पहली डोज लेने का मैसेज मिल गया। यही नहीं टीका लगाने का बाकायदा सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया। 
      रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील के ग्राम रानीगांव निवासी रमेश पाटीदार के मोबाइल फोन पर 26 जुलाई को कोरोना टीके की पहली डोज लगने का मैसेज आया, तो वह हैरान हो गया। वह इस बात से हैरान था कि, आखिर अभी तक टीका लगा ही नही तो मैसेज कैसे आ गया। रमेश पाटीदार का कहना है कि, उन्होंने 26 जुलाई को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाया था और उसके बाद वह टाउन हॉल जावरा वैक्सीन सेंटर पर टीका लगवाने गया था, किन्तु वहां से उसे यह कह कर वापस भेज दिया था कि, आज आप की वैक्सीन नही लगेगी क्योंकि आप ने जो ऑनलाइन वैक्सिन हेतु स्लॉट बुक किया था उसका नम्बर 200 के बाद है इसलिए आज नही लग सकती है, यह बात सुनकर रमेश पाटीदार वापस घर आ गया। जिसके बाद शाम को रमेश पाटीदार को मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसे देखकर वो हैरान रह गया। मैसेज में लिखा हुआ था कि, आपको कोविड वैक्सीन की पहली खुराक सफलता पूर्वक लग चुकी है।  
जिसका ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी होने कि लिंक भी भेज दी गई। उस लिंक से जब उन्होंने सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो उसे देखकर उनकी हैरानी और भी बढ़ गई। सर्टिफिकेट पर बाकायदा उनका नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज है। सर्टिफिकेट के मुताबिक रमेश पाटीदार को टाउन हॉल जावरा पर टीका लगाया गया है और उन्हें सरिता जाधव ने टीका लगाया है। सर्टिफिकेट पर उस दिन बाद अगला डोज लेने की जानकारी भी दर्ज की गई है। उन्हें कोविशील्ड नामक वैक्सीन दिए जाने की जानकारी सर्टिफिकेट में दर्ज है।  
      वहीं मावता गाँव निवासी दिनेश कुमावत की भी कुछ ऐसी ही कहानी है। उन्होंने बताया कि, 28 जुलाई शाम को वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था उसके बाद उनको एक मेसेज आया कि, उनका रजिस्ट्रेशन हो गया और उनको 29 जुलाई को रतलाम टीकाकरण स्थान सीवीसी जैन काश्यप सभागृह में वैक्सीन लगवाने जाना है। लेक़िन सुबह से लगातार बारिश होने की वजह से वो जा नही पाए लेक़िन शाम को एक मेसेज ने उनको हेरान कर दिया मेसेज में लिखा था, डियर दिनेश कुमावत सक्सेसफुल वेक्सिनेशन फस्ट डोज।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |