Wednesday, 03 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला |

बिना मास्क बैठे स्कूल में प्राचार्य मीडियाकर्मी के सवाल पर भिनके, मोबाइल छीन कवरेज से रोका
06, Jan 2022 4 years ago

image

जिला शिक्षा अधिकारी के नाम दिया ज्ञापन

माही की गूंज, रतलाम/पिपलौदा।

        एक तरफ जहां कोरोना के नए वैरिएंट से देश व दुनिया प्रभावित है, वहीं शिक्षक बच्चों के जीवन से खेलने नहीं चुक रहे हैं। मामला तहसील की शालाओं में चल रहे वैक्सिनेशन से जुड़ा है। जहां शिक्षकों द्वारा कलेक्टर तथा जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश, निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए पत्रकारों को मीडिया कवरेज से रोका जा रहा है। 

        पिपलोदा तहसील के ग्राम बछोडि़या में हाईस्कूंल में चल रहे वैक्सिनेशन का कवरेज करने के लिए गए पत्रकार को प्राचार्य द्वारा कवरेज से रोके जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद संयुक्त पत्रकार संघ के सदस्यों ने लामबंद होकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से विकासखंड स्रोत केन्द्र समन्‍वयक विनोद कुमार शर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है। 

        संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन ने बताया कि, संघ के सह कोषाध्यक्ष तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता राहुलदास बैरागी के 5 जनवरी को 15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सिनेशन शिविर का कवरेज करने के लिए शाला में गए थे। वहां उप‍स्थित प्राचार्य सहित शिक्षकों ने मास्क नहीं लगा रखा था। इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य गौवर्धनलाल वाक्‍तरिया का ध्यान आकृष्ट किया तो वे भड़क गए तथा  संवाददाता का मो‍बाईल छीनकर उनको मीडिया कवरेज से रोक दिया। यह सूचना के अधिकार के हनन होकर प्रेस परिषद के निर्देशों के खिलाफ है। 

        उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर द्वारा जारी कोविड गाईडलाइन के निर्देशों तथा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा वैक्सिनेशन के लिए दिए गए निर्देशों का पालन शालाओं में जिम्मेदार नहीं कर रहे हैं। यह ग्राम हतनारा के बाद दूसरा मामला है जब शिक्षकों ने कोरोना गाईडलाइन के पालन में कोताही बरती है। संयुक्त पत्रकार संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि, देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार शिक्षक शासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए बच्चों  के जीवन से खेल रहे हैं। ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाएं। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रफुल जैन, सुनील जोशी, जितेंद्र बाबेल, एजाज शेख, दीपक सांकला, अर्जुन पाटिदार, जियाउद्दीन कुरेशी, सोमेश सांखला आदि उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |