Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

50 सीटर बालक छात्रावास भवन का विधायक पटेल ने किया भूमिपूजन
09, Dec 2022 3 years ago

image

3 करोड 33 लाख रूपये की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त भवन

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        शिक्षा के बिना जीवन अधूरा होता है, हर माता-पिता को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने स्कूल जरूर भेजना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। यह बात अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में 3 करोड 33 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 50 सीटर बालक छात्रावास का भूमिपूजन करते हुए लोकप्रिय विधायक मुकेश पटेल ने कही।

        विधायक पटेल ने कहा कि, हमारे जिले के कई गांवों से माता-पिता अपने बच्चों को लेकर पलायन करने प्रदेश के बडे शहरो सहित गुजरात चले जाते है। ऐसे में बच्चों को का शिक्षण कार्य प्रभावित होता है या तो बच्चे बहुत कम पढाई कर पाते है या स्कूल ही नहीं जा पाते है, वहीं कई बच्चों को उनके माता पिता स्कूल में प्रवेश नहीं दिलवाते है, जिसके कारण भी बच्चा स्कूल नहीं जा पाता है। उन्होनें कहा कि चाहे बेटा हो या बेटी उन्हें अनिवार्य रूप से स्कूल में प्रवेश दिलाना चाहिए, इससे बच्चों के भविष्य को मजबूती मिलेगी और बच्चा बडा होकर अपने परिवार, समाज और देश के लिए अग्रणी होकर उसका भविष्य उज्जवल होगा। उन्होने जिलेवासियों से अपील की कि यदि आपके आसपास किसी परिवार में कोई बच्चा स्कूल नहीं जाता हो तो उसके माता-पिता एवं परिवार को प्रेरित करे कि बच्चों को स्कूल अनिवार्य रूप से भेजे।

        इस दौरान चांदपुर सरपंच राजु मसानिया, गुडा सरपंच कमलेश, अकोला सरपंच राजु भाई, झिंझना सरपंच कुंवरसिंह, युवा कांग्रेस नेता प्रकाश पटेल, दौलतसिंह वास्कले, लक्ष्मण मसानिया, कुंवरसिंह मसानिया, नरसिंह भाई, कालू, भावसिंह, भलसिंह, गुलाब भाई, भदु भिण्डे, गुमान, अंबालाल प्रजापति, रणछोड राय प्रजापति, भूरला भाई सहित अन्य लोग मौजूद थे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |