Wednesday, 09 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

छकतला में पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
15, Feb 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर/छकतला
     पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर ग्राम छकतला बस स्टैंड पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। भारत माता के जयकारों के साथ युवाओं ने शहीदों को याद किया। इस दौरान बाबुलाल दादा, रमणलाल वाणी, रविन्द सोनी, प्रवीण चोहान, सरपंच सुरेश, गुलाब,पप्पु मंसुरी, गजा सेठ, तेजु सेठ, नरेन्द्र कलेश, दिलिप ठकराव, जोगेन्द सेठ, विरसीग आदि उपस्थित रहे।
     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने कहा, कोई भारतीय इस दिन को भूल नहीं सकता, दो साल पहले पुलवामा में हमला हुआ था, हम सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है और उनकी बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |