Sunday, 23 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला |

60 वर्षो बाद शाउमावि स्कुल को मिली ऑन रिकॉर्ड मान्यता, अब महाराव बख्तावर सिंह के नाम से जाना जाएगा
01, Sep 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, अमझेरा।

           शा.उ.मा.वि. स्कुल का नाम अब 1857 के क्रांतिकारी राजा अमझेरा नरेश अमर शहीद महाराव बख्तावर सिंह के नाम से शासन के रिकॉर्ड में दर्ज होकर उनके नाम से जाना जाएगा। जिसकी खबर लगते ही नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई व सोशल मिडीया से माध्यम से सभी के द्वारा बधाईयां व्यक्त की गई। दरअसल 1962 में जब नगर में शाउमावि की स्थापना की गई थी तब इसका नाम महाराणा बख्तावरसिंह के नाम से रखा गया एवं स्कुल सील व अन्य दस्तावेजों के साथ साईन बोर्ड पर भी राजा का नाम अंकित कर दिया गया था। लेकिन शासन स्तर पर दर्ज नहीं हो सका था। जिसके कारण कई वर्षो तक लोगो को यही भ्रम रहा लेकिन वर्ष 2013 में यहॉ के जागरूक पत्रकारों के द्वारा जब इस बात का खुलासा कर लोगो को अवगत कराया, जिसके बाद से ही यहॉ के लोगो और जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार मांग की जाती रही एवं ज्ञापन दिये गये। वहीं बख्तावर फाउंडेशन के सदस्य भी प्रयत्यशील रहे। विद्यालय के नामकरण होने पर लोगो के द्वारा उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी सहीत धार केलक्टर प्रियंक मिश्रा व सहायक आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सरपंच मनुबाई मकवाना, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित के प्रयासों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। 

           जपप्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने बताया कि, विद्यालय का नाम महाराव बख्तावरसिंह के नाम से शासन स्तर पर दर्ज किये जाने को लेकर सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला के द्वारा नामकरण के संबंध में शासन स्तर पर आदेश प्राप्त हुआ है। जिसमें विद्यालय का नाम महाराव बख्तावरसिंहजी के नाम से किये जाने का उल्लेख है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |