Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
Report By: खलील मंसूरी 05, Dec 2023 2 years ago

image

प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित एमएम

माही की गूंज, जोबट।

        पश्चिम रेलवे द्वारा अलीराजपुर - जोबट के नवनिर्मित रेलखंड पर यात्री ट्रेनों की शुरुआत की गई है। वडोदरा के प्रतापनगर स्टेशन से अलीराजपुर के बीच चलने वाली ट्रेन न 09119 (मूल ट्रेन न 59123) व ट्रेन न 09120 (मूल ट्रेन न 59124) को जोबट तक विस्तारित किया गया है। झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र सांसद गुमान सिंह डामोर ने जोबट स्टेशन से इस विस्तारित ट्रेन को (प्रस्थान संकेत) हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया। इस प्रकार अब वडोदरा से जोबट तक सीधी रेल सेवा की शुरुआत हो गई है। 

        इस अवसर पर सांसद डामोर ने जोबट रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया। कार्यक्रम में रेलवे के सीपीएम गतिशक्ति मुकेश कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्वागत उद्बोधन दिया तथा जोबट से प्रतापनगर संचालित होने वाली ट्रेन की समय सारणी की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, विशाल रावत, जयपाल खरत, इंदरसिंह चौहान सहित अन्य गणमान्यजन एवं बडी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

प्रतिदिन चलने वाली इस विस्तारित


ट्रेन का विस्तृत विवरण इस प्रकार है :-

        ट्रेन नं. 09119 (मूल ट्रेन न 59123) प्रतापनगर - जोबट अनरिजर्व स्पेशल दिनांक 05 दिसंबर से प्रतापनगर से जोबट के लिए चलेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन 09.05 बजे प्रतापनगर से चलकर 13.20 बजे जोबट पहुंचेगी।

        ट्रेन न. 09120 (मूल ट्रेन न 59124) जोबट - प्रतापनगर अनरिजर्व स्पेशल दिनांक 05 दिसंबर से जोबट से प्रतापनगर के लिए चलेगी। यह ट्रेन प्रति दिन 14.00 बजे जोबट से चलकर 18.05 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। 

         मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में डभोई जंक्शन, वधवाना, अमलपुर, संखेड़ा ,बहादुरपुर, छूँछापुरा, जोजवा, बोडेली, जाबूगाम, सुस्कल, पावी, तेजगढ़, पुनियावत, छोटा उदेपुर, पाडलिया रोड, मोटी सादली, अंबारी रिछावी, अलीराजपुर, खंडाला स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन के सभी कोच अनरिजर्व रहेंगे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |