Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

अज्ञात कारणों से देर रात बैंक ऑफ बड़ोदा की शाखा में लगी आग
02, Jun 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम।

        शहर में बैंक ऑफ बड़ोदा में मंगलवार-बुधवार देर रात भीषण आग लग गई, आग लगने से 6 एसी जल गए। आग लगने की सूचना पर नगर निगम की दमकल पहुंची तब तक काफी बड़ा नुकसान हो चुका था। रात करीब 11 बजे नगर निगम की फायर ब्रिगेड कार्यालय को पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि, चांदनी चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा में से धुआ निकल रहा है। इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को स्थानीय रहवासियोंं ने दी थी। पुलिस की सूचना के बाद नगर निगम ने फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को भेजा गया।

        जानकारी अनुसार बैंक के अंदर आग लगने के बाद सायरन की आवाज आने लगी। इसके बाद आसपास के रहवासियों ने देखा। तब तक बैंक के गार्ड ने भी पुलिस नियंत्रण कक्ष सहित अपने आला अधिकारियों को सूचना दे दी। बाद में जब दमकल पहुंची तो उनको अंदर जाकर आग पर काबू पाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। असल में आग लगने से बैंक पूरी तरह से अंधेरे में डूब गई थी। ऐसे में आग लगने वाले स्थान को टॉर्च की रोशनी में देखा गया। बताया जा रहा है कि, अंदर बैंक के छह एसी दीवार पर ही पिघल कर दीवार पर ही चिपक गए थे। इसके साथ जो फर्नीचर था वो भी जमीन पर गिरा हुआ था। जो फर्नीचर नीचे गिरा हुआ था, उसका उपयोग रुपए रखने के लिए होता है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |