Monday, 19 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन |

अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, 23 अक्टूबर को मिला था अज्ञात महिला का शव
29, Oct 2021 4 years ago

image

महिला बना रही थी पत्नी बनाने के लिए दबाव, सम्बद्ध बनाने के बाद दिया हत्या को अंजाम
माही की गूंज, रतलाम।
        पुलिस थाना सरवन जिला रतलाम (म.प्र.) अंतर्गत ग्राम कुण्डालपाडाबोरदा के जंगल में 23 अक्टूबर को एक अज्ञात महिला उम्र करीबन 25-30 वर्ष की लाश लावारिस अवस्था में मिलने तथा महिला का सिर क्षत विक्षत होकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात महिला की सिर में गंभीर चोटे पहुंचाकर हत्या करने का अंदेशा होने पर पुलिस थाना सरवन जिला रतलाम द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अज्ञात महिला की हत्या करने पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मृतिका एवं आरोपी अज्ञात होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. इन्द्रजीत बाकलवारके नेतृत्व मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना संदीप कुमार निंगवाल, थाना प्रभारी सरवन एव थाना प्रभारी बाजना की टीम का गठन कर अज्ञात मृतिका महिला का पता लगाकर आरोपी की गिरफ्तारी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्रवाई में लगी टीम द्वारा अज्ञात महिला की पहचान हेतु हुलिए व मृतिका के फोटो व शरीर में उपस्थित कपड़ो व आभूषणो के आधार पर मीडिया, शोसल मीडिया, व्हाट्सब ग्रुप में जानकारी साझा कर अज्ञात महिला को ज्ञात करने का प्रयास किया। साथ ही वैज्ञानिक विधाओ एवं सीसीटीएनएस पोर्टल में तलाश करने के साथ साथ फोटो के हुलिए के आधार पर आस-पास के इलाको में पूछताछ प्रारम्भ की। कई प्रयासो के बाद उक्त अज्ञात मृतक महिला की शिनाख्त चम्पाबाई पति गिरधारी मईडा (27) निवासी ग्राम कुण्डालघाटा थाना दानपुर जिला बासवाडा राजस्थान के रूप में हुई। 
        अज्ञात मृतिका की शिनाख्त होने के उपरांत पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी की तलाश प्रारम्भ की। वही कई गवाहो से पूछताछ उपरांत पुलिस को मृतिका चम्पा बाई का प्रेम संबंध नारायण पिता उदिया मईडा जाति भील (25) निवासी ग्राम बोरदा थाना सरवन से होना ज्ञात हुआ। पुलिस जांच में वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर भी मृतिका का आरोपी नारायण से संपर्क व बातचीत होना सिद्ध होने पर एवं मृतिका के आभूषण व मृतिका के मोबाइल के टूटे हुए टुकड़े आरोपी के कब्जे से जप्त होने पर आरोपी सख्ती से पूछताछ की गई जिसके बाद आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने ऐसे दिया वारदात का अंजाम
        22 अक्टूबर को आरोपी नारायण मृतिका चम्पाबाई को अपने साथ अपनी मोटर सायकल से घेडीतेजपुर से घटना स्थल बोरदा कुण्डालपाड़ा के जंगल लेकर आया तथा शारीरिक सम्बंध स्थापित करने के उपरांत मृतिका द्वारा आरोपी से उसकी पत्नी बनकर घर पर रहने का दबाव बनाने पर विवाद होने पर आरोपी नारायण द्वारा मृतिका के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी।
        पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सनसनीखेज हत्या करने का मुख्य उद्देश्य आरोपी नारायण मईडा तथा मृतिका चम्पाबाई का पिछले दो माह से आपस मे प्रेम प्रसंग होने तथा दोनो आपस में लगातार मिलते जुलते रहे थे। मृतिका चम्पाबाई द्वारा आरोपी नारायण के साथ उसकी पत्नी बनकर घर पर रहने का दबाव बनाने पर आरोपी द्वारा मृतिका को पत्नि बनाकर न रखते हुए ऐसे ही अवैध सम्बंध बनाए रखने हेतु दवाब बनाया गया, जिससे मृतिका चम्पा राजी नहीं थी। इसी बात के विवाद को लेकर आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपी नारायण पिता उदिया मईडा जाति भील (25) निवासी ग्राम बोरदा थाना सरवन के पास से पुलिस को मृतिका के मोबाइल के टुकड़े, मृतिका के गहने चाँदी की पायल व कमर बंद, आरोपी के खून भरे कपड़े, आरोपी का मोबाइल मिला है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |