Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जनपद पंचायत में सम्पन्न हुआ 176 जोड़ों का सामूहिक विवाह
30, Apr 2023 3 years ago

image


माही की गूंज, अलीराजपुर। 

          मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत आज अलीराजपुर जनपद पंचायत के तहत 176 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। गायत्री मंत्रों व वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आर्षीवाद देने मध्य प्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष माधौंसिंह डावर ने संबोधित करते हुए नव विवाहित जोडो को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने की बात कहते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि नागर सिंह चौहान ने नशा मुक्त जीवन जीने का आह्वान किया। उन्होंने शादी के अवसर को यादगार बनाने के लिए कम से कम पांच फलदार पौधों का रोपण करने का आहवान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा लाडली लक्ष्मी योजना बच्चीयों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने लाडली बहना योजना के तहत समस्त पात्रताधारी बहनों से पंजीयन कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। बहने समूहों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों का संचालन करते हुए आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने महिलाओं से समूह के माध्यम से जुडकर आगे बढने का आह्वान किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नव विवाहित जोडो को 49 हजार रूपये प्रदान किये जा रहे है। इस राशि का बेहतर उपयोग करें। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि वकीलसिंह ठकराला, जोबट विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, किशोर शाह ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुरेखा ठकराला, जनपद पंचायत अलीराजपुर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चोहान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मेहरसिंह  चौहान,इंदरसिंह चौहान  सहित सहित गणमान्यजन, जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम लक्ष्मी गामड, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तपिश पांडे सहित बडी संख्या में नव विवाहित जोडों के परिजन,ग्रामीणजन अधिकारी-कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे। स्वागत उद्बोधन जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चौहान  ने दिया। कार्यक्रम में संत जनों का स्वागत पुष्पमाला एवं शाला श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्यजन, संतजन आदि ने नव विवाहित जोडो को आर्शीवाद प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सभी जोडों को 49-49 हजार रूपये के चैक वितरित किये गए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |