Sunday, 12 ,October 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता में चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन | दिनदहाड़े दंपति से लूट, तमंचे की नोक पर छीने आभूषण और नकदी | चूहा कांड को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, 6 अक्टूबर के बाद जयस करेगा आंदोलन घोषणा | शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के निमित्त निकल भव्य पद संचलन | संघ शताब्दी वर्ष पर अनुशासन के साथ निकाला पथ संचलन | मुख में राम बगल में छुरी | कटाक्षः एमपी अजब और पुलिस गजब... | बेबाकी के साथ सच और विश्वास के सात वर्ष पूर्ण | अब भी अंधविश्वास के अंधकार से जकड़ा जिला, मासूमों की जान दाव पर...? | संदिध परिस्थिति में युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर | प्रो. केशर ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि | चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एस आर आई करवाने की तैयारी | कॉलेज ग्राउंड में भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | एसडीएम मीना के खिलाफ पत्रकारों का सामूहिक निंदा प्रस्ताव जारी | ग्रामीण बैंक में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास | कभी न भूलने वाली तारीख पर दस साल बाद मुख्यमंत्री होगें जनता के बीच | पत्रकारों ने किया -सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान | गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई युवक की मौत | 500-1000 की लालच में चपरासी रिश्वतखोर बैंक मैनेजर के साथ रिश्वत लेते धराएं | खुले में ब्रिज पर बच्चे का जन्म, एएनएम ने आकर काटी नाल |

कर्मचारीयों ने भरी हुंकार, निकाली विशाल पेंशन जागरूकता रैली
23, Jan 2023 2 years ago

image

मुख्यमंत्री के नाम अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन 

माही की गूंज, अलीराजपुर।

          मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के द्वारा पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आज जिले के समस्त विभागों के कर्मचारी लगभग 4 हजार की संख्या में एकजुट होकर टंकी ग्राउण्ड में एकत्रित होकर सभा की। कार्यक्रम में विशेष रूप से पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष, जितेन्द्रसिंह, पुरानी पेंशन बहाली संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहज सरकार, राज्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हेमन्त अजानिया, प्रान्तीय शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश पांडे की विशेष उपस्थिति में एनपीएस से होने वाली हानि को लेकर कर्मचारीयों का आक्रोश फुटा, कर्मचारीयों का कहना है कि एनपीएस के परिणाम कर्मचारीयों की सेवा निवृत्ति के पश्चात उनके जीवन के लिए घातक साबित हो रहे है। सरकार को चाहिये कि समय रहते निर्णय ले और पुरानी पेंशन को पुनः बहाल करे।

          सर्वप्रथम टंकी ग्राउण्ड में जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी उपस्थित हुए। जहॉ सभा के पश्चात रैली निकाली गई, जो बस स्टेण्ड, नीम चैक, दाहोद नाका होते हुये कलेक्टर ऑफिस पहुॅची, रैली में कर्मचारी ओपीएस जिन्दाबाद, एनपीएस गो, हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते के गगनचुंबी नारे लगाते नजर आ रहे थे। रैली के आगे आगे राष्ट्रभक्ति गीत व ओपीएस के गीत डीजे पर चल रहे थे। कलेक्टर ऑफिस में पहुॅचकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश आर वाघेला, पुरानी पेंशन बहाली योजना के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान ने किया। ज्ञापन नायब तहसीलदार हर्षल बहरानी को सौंपा। 

उक्त रैली को इन संगठनों ने किया समर्थन

          पंचायत सचिव संगठन के नानसिंह चैहान, वन विभाग के अमरसिंह अवास्या, अजाक्स के नरेन्द्रजी भयड़िया, आकास के भंगुसिंह तोमर, लिपिक कर्मचारी संघ के दिलीप पवॉर, राजेन्द्र अवास्या, सहकारित संघ के देवेन्द्र वाणी, नपा के सुनिल कापड़िया, न्यायिक कर्मचारी संघ के उमेष वर्मा, पटवारी संघ के नितेष अलावा, आबकारी प्रकोष्ठ संघ के हितेन्द्रसिंह चावड़ा, एवीएफओ अर्जुनसिंह मुझाल्दा, सुपरवाईजर संघ की सुनिता बामनिया, ग्रामीण कृषि विस्तार संघ सुमनसिंह गाडरिया, आयुष दवासाज संघ राधुसिंह चैहान, इंजीनियर संघ के आईडी मकरानी, विनय जायसवाल, आजाद संघ के मनीष भावसार, आंगनवाड़ी सहायिका संघ के मंजुला लोहार, दैनिक वेतनभोगी संघ के प्रकाष गुजराती सहित अन्य संगठनों के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संचालन विश्वजीत सिंह तंवर ने किया आभा सुरेन्द्रसिंह चौहान ने माना स

ये है प्रमुख मांगे

1 - मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू कि जावे।

2- प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों सहित निगम मंडल इत्यादि का भत्ता व अन्य भत्ते सातवें वेतनमान अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के समान दिया जावे।

3- लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दिया जावे।

4- पंचायत सचिव एवं स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जावे।

5- प्रदेश में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाई कर्मी कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियमितीकरण करने के उपरांत शेष पदों पर सीधी भर्ती की जावे एवं विभागाध्यक्ष को अपने विभाग में उपरोक्त कर्मियों को नियमितीकरण के अधिकार दिए जावे तथा तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी के पदों पर आउट सोर्स से भर्ती पर रोक लगाए जाने के साथ कार्यभारित कर्मचारियों को अवकाश नकदीकरण का लाभ दिया जावे। 

6- प्रदेश के पटवारीयां का ग्रेड पे 2800 रु किया जावे। 

7- सभी विभागों के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ पदोन्नत वेतनमान के अनुसार दिया जावे।

8- आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं एवं कोटवारो को मान. उच्चतम न्यायालय के निर्णय अनुसार नियमित वेतनमान, ळतंजनजल  ंदक चमदेपवदंतल इमदमपिज का लाभ दिया जाए।

9- आशा कार्यकर्ताओ को 10 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जावे।

10- आउट सोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

11- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सामाजिक सुरक्षा के तहत समस्त शासकीय सुविधाओं का लाभ दिया जावे।

12- अंषकालीन कर्मचारी को कलेक्टर दर पर एवं कलेक्टर दर को स्थाईकर्मी करें, स्थाईकर्मी को नियमित करते हुये अनुकम्पा नियुक्ति के लिये पात्र करें।

अनार्थिक मांगेः-

1- प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नतियां अतिशीघ्र प्रारंभ की जावे।

2- नए शिक्षा संवर्ग (राज्य शिक्षा सेवा) में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन के आदेश जारी कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक(शिक्षा कर्मी, संविदा शिक्षक, गुरुजीओ) के पद पर नियुक्ति के दिनांक से करते हुए वरिष्ठता के आदेश जारी करते हुए क्रमोन्नति का लाभ दिया जावे।

3- वन विभाग के कर्मचारियों को बिना जांच के अपराध प्रकरण में कोई भी गिरफ्तारी नहीं की जावे। 

4- स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगो का शीघ्र निराकरण किया जावे।

5- भृत्य का पदनाम परिवर्तित किया जाकर कार्यालय सहायक किया जावे।

6- आयुष विभाग के कर्मचारियों  की नैतिक मांगो का निराकरण शीघ्र किया जावे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |