Sunday, 10 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं | ट्रिपल डी की हुई बैठक, दारू-दहेज पर नहीं सिर्फ डीजे पर होगा प्रबंध | एमपी ब्रेकिंग: झाबुआ कलेक्टर सहित प्रदेश के 21 आईएएस के तबादले, झाबुआ के नए कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट होंगे | सैयदना साहब के आगमन पर सकल व्यापारी संघ के द्वारा ने बंद का किया आहृवान | जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ, जल गंगा संवर्धन अभियान का आगाज | संशोधनः एकल प्रणाली से टैंडर होने पर आबकारी विभाग को नुकसान बताने वाले माफिया उर्फ शराब ठेकेदार बाकलिया ग्रुप बौखलाया और लगा हर तरह से धमकाने | गेहूं पंजीयन में सर्वर समस्या से किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहे रजिस्ट्रेशन | जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग | वालपुर के भगोरिया मेले में हुए क़त्ल के आरोपी गिरफ्तार | 2 को होलिका दहन, 4 को धुलेंडी | वाह रे टीआई अशोक कनेश साहब, आप के अनुसार गांव के आम व्यापारी समझदार नहीं, पर आपकी गजब की समझदारी की भगोरिया हाट में रंग-गुलाल की दुकाने अपनी धोस के साथ बंद करवाएंगे पर अवैध शराब खुलेआम बिकवाएंगे...? | छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा |

चालक-परिचालक सम्मान दिवस कार्यक्रम में पूर्व चालक-परिचालक हुऐ सम्मानित
28, Aug 2023 2 years ago

image

डावर बस मालिक ने परिचालक स्व. गोराना के पुत्र को दी 11 हजार रुपए की सहयोग राशि

माही की गूंज, अलीराजपुर।

         स्थानिय बस स्टैंड पर चालक-परिचालक संगठन द्वारा सम्मान दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व चालक-परिचालको का साल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि 1 सितंबर को चालाक परिचालक सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है। चूंकि 1 सितंबर को रक्षा बंधन होने की वजह से संघ द्वारा सम्मान दिवस कार्यक्रम 27 अगस्त रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलीराजपुर के पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहन रहे। वही विशेष अतिथि के रुप में बस आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश राठौड़, पर्वत सिंह राठौर, भगवती प्रसाद जयसवाल(पिंटू सेठ), कैलाश जोशी, कृष्णा राठौड़, यातायात प्रभारी सुभाष सतपुड़िया, उपनिरीक्षक सोजतिया जी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दिप जलाकर की गई। साथ ही राठौड़ बस कम्पनी के मालिक स्व. योगेंद्र सेठ, पंचोली बस के मालिक स्व. मदन मोहन पंचोली, परिचालक स्व. राजेश गोराना, स्व. रमेश चन्द्र राठौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान चालक व परिचालक नंदू परिहार, सिद्दीक बाबा, मधुसुदन जोशी, सफी भाई, बाबू भाई, उद्धम सिंह काका, राशिद भाई, दिनेश भाई, बाकिर काका, शौकत बाबा आदि का सम्मान किया गया। किस तरह से कोरोना काल मे भी चालक व परिचालकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अलग-अलग जगहों पर फंसे लोगो को सही सलामत अपने परिवार तक पहुंचाया। खासकर झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी जिले से आदिवासी भाई-बहन जो गुजरात में मजदूरी पर जाते है कोरोना के वक्त उन्हें भी हजारो की संख्या में नगर तक पहुंचाया। साथ ही साथ अलीराजपुर नगरवासियों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाई।

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागर सिंह चौहान ने कहा कि, चालक परिचालक संघ ने जो पूर्व चालक परिचालकों का जो सम्मान किया है साथ ही जो इस दुनिया मे नही रहे उनको भी याद किया गया है यह कार्य सहरानीय है। साथ ही उन्होंने नगरपालिका में उनके कार्यकाल के दौरान हुए बस स्टैंड के विकास के बारे में भी बताया। चौहान ने बताया कि, बहुत जल्द अलीराजपुर में बाय पास रोड बनाया जाएगा जिसका सर्वे भी हो चुका है। जिससे बस स्टाफ को जो परेशानिया होती है हो वो दूर हो जाएगी और ट्राफिक जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

         अलीराजपुर जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राठौड़ बस कम्पनी मालिक राजेश राठौड़ ने बस परिवहन को देश का चौथा स्तम मानना चाहिए यह बताया कि, किस तरह से बस परिवहन के द्वारा जनजीवन सुचारू होता है। साथ ही उन्होंने मंच के माध्यम से सभी चालक परिचालको को रक्षा बंधन पर बहन बेटियां सफर करती है उनसे सरलतापूर्वक बर्ताव करने को कहा और यदि कोई बहन अपने भाई को पार्सल के माध्यम से राखी भजे तो उसका चार्ज कोई भी नही ले यह बात बताई।

         संगम बस मालिक पर्वत सिंह राठौर द्वारा सम्मान कार्यक्रम की प्रशंसा की गई। कहा कि, जो चालक परिचालक संघ ने पूर्व चालक परिचालक और बस आनर्स का जो सम्मान किया वह उन्हें बेहद सुखद लगा।

         यातायात प्रभारी सुभाष सतपुड़िया ने बस मालिको को समझाईश देते हुए कहा कि, चालक व परिचालक आपको अपनी जान की बाजी लगाकर आपके लिए काम करते है उनका आखरी तक ख्याल रखा जाए। जब उनकी उम्र इतनी हो जाए कि वह काम के लायक नही रहे तभी भी उन्हें लाभ दिया जाए। साथ ही साथ चालक परिचालक को भी समझाया कि, बस मालिक आपको लाखों रुपये की गाड़ी सोप देता है तो वह इस बात का ख्याल रखते हुए पूरी ईमानदारी से अपना फर्ज निभाये। साथ ही यातायात नियमों का भी पालन करें और अपनी और दुसरो की जान बचाऐ।

         उपनिरीक्षक योगेन्द्र सोजतिया ने बस आनर्स व चालक परिचालको को पुलिस की और से हर प्रकार का सहयोग करने की बात कही। साथ ही साथ सभी कागज़ात को कम्प्लीट रखे ताकि किसी भी प्रकार की आने वाली समस्या को आसानी से निपटा जा सके। साथ ही कोरोना काल में भी चालक परिचालक सहित वाहन मालिकों द्वारा दिए गये सहयोग की भी सराहना की।

         झाबुआ चालक परिचालक संघ के जिलाध्यक्ष लाला हाजी ने बस मालिको के अहसान को कभी न भूलने की बात कही और कहा कि हम जान देकर भी यह कर्ज नही उतार पाएंगे।

पिंटू सेठ ने परिचालक राजेश गोराना के पुत्र को दी सहयोग राशि

         डावर बस के मालिक भगवती प्रसाद जयसवाल पिंटू सेठ ने अपनी कम्पनी के परिचालक कोरोना योद्धा स्वर्गीय राजेश गोराना के पुत्र को 11 हजार की सहयोग राशि दी। साथ ही सभी चालक परिचालकों को यह आश्वासन भी दिया गया कि हर परिस्थिति में वह अपने वर्कर के साथ खड़े रहेंगे।

यह रहे उपस्थित

          चालक-परिचालक सम्मान दिवस कार्यक्रम के मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष संदीप राठौड़, संरक्षक पीयूष तंवर, जिला उपाध्यक्ष अशरफ मुल्तानी, सुमेर चौहान जिला सचिव, इस्लामुद्दीन पठान जिला कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र टेलर सह कोषाध्यक्ष, राजु सेमलिया संगठन मंत्री, गोलु  पटेल सह सचिव, किशोर शर्मा सदस्य, कुशल सिंह प्रभारी मंत्री, इरशाद  खान सहित अन्य सदस्य मोजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक विश्वजीत तंवर ने किया व आभार प्रकट संघ के सह मीडिया प्रभारी साबिर शैख़ ने माना। उक्त जानकारी चालक-परिचालक संघ के जिला मीडिया प्रभारी जुबेर निज़ामी ने दी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |