Friday, 23 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अमले को दी कड़ी चेतावनी, अपनी देख-रेख में बंटवायेंगे फ्री मिलने वाला खाद्यान्न
09, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी
     कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने खाद्य विभाग के सहायक खाद्य अधिकारियों को चेतावनी दी है कि, वे शासन के निर्देशानुसार गरीबों को मिलने वाले खाद्यान्न को अपने सुपर विजन से दिलवाना सुनिश्चित करेंगे। यदि इस कार्य में कही से गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त होगी और वह जांच में सिद्ध होगी तो संबंधित सहायक खाद्य अधिकारी के विरूद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
     साथ ही कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को भी निर्देशित किया कि, वे अविलंब सहायक खाद्य अधिकारियों से उक्त व्यवस्था का पालन प्रतिदिन संग्रहित कर जिला मुख्यालय पर भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। जिससे शासन के आदेशानुसार प्रत्येक पात्र परिवार को इस योजना का लाभ मिल सके। वही कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकानों पर अनिवार्य रूप से रजिस्टर भी संधारित करवाने के निर्देश दिए है। 
     ज्ञातव्य है कि, शासन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर गरीबी रेखा के नीचे के राशन कार्डधारियों को 3 माह का राशन निःशुल्क वितरण कराने के निर्देश दिए है। इसके लिए अन्न उत्सव के दौरान खाद्यान्न वितरण कराने हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी की देखरेख में यह कार्य होना है। जिसका सुपरविजन संबंधित सहायक खाद्य अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। यह कार्य हर हाल में 15 मई के निर्धारित समयावधि में पूर्ण होना है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |