Wednesday, 29 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक |

जागो झाबुआ कलेक्टर...
13, Mar 2022 4 years ago

image

सरपंचों और सचिवों से होगी 5 करोड़ की वसूली, जिले की 67 पंचायतों से होगी वसुली

आंगनवाड़ी और शासकीय भवनों की राशि हजम कर गए सरपंच-सचिव

माही की गूंज, रतलाम।

        जिले की 67 पंचायतों के संरपच-सचिवों से 5 करोड़ रूपए की वसूली की जाएगी। जिले की अलग-अलग जनपद पंचायतों के यह वह सरपंच-सचिव है। जिन्होंने गाँव में आंगनवाड़ी, बाउंड्रीवाल, स्कूल के अतिरिक्त कक्ष, सहित कई निर्माण कार्यों के लिए पैसा तो निकाल लिया लेकिन काम करवाना ही भूल गए। कलेक्टर रतलाम कुमार पुरुषोत्तम और जिला पंचायत सीओ जमुना भिड़े ने पंचायत के कामो की समीक्षा की तो पता चला कि, जिले में ऐसी 67 पंचायते है, जहां जिम्मेदारों ने कार्य की राशि तो पूरी निकाली लेकिन काम न करते हुए ये राशि अपनी जेब में डाल ली।

वर्ष 2013 से लेकर अब तक हुआ बड़ा घोटाला

        वर्ष 2013-14 से लेकर अब तक करीब 5 करोड रुपए की राशि की गड़बड़ी सामने आई है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अब इन भ्रष्ट जिम्मेदारो पर एफआईआर करवाने के निर्देश दिए है। रतलाम जिले में ये भ्रष्टाचार कई वर्षो से चला आ रहा है, कुछ काम तो 2015 से लंबित है लेकिन कार्रवाई की कमी के चलते सरकारी पैसो को चूना लगाने वालो की हिम्मत बढ़ती गई। लेकिन अब प्रशासन इन लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

        जिला पंचायत सीओ जमुना भीङे ने बताया कि, पंचायत सचिवों और सरपंचों से राशि की वसूली की प्रक्रिया जारी है। राशि नहीं देने वाले सरपंच सचिवों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।

जागो झाबुआ जागो कलेक्टर, जिला सीओ 

        जो मामला रतलाम जिले के जिला कलेक्टर व जिला सीओ ने लंबित कार्यो की जांच में निकाल लिया उससे भी गम्भीर और बड़े मामले जिले की ग्राम पंचायतों में है, जबकि कई मामलों के बड़े खुलासे मीडिया के माध्यम से किये भी जा चुके हैं तो कई मामले शिकायतो के रूप में जांच के नाम पर लंबित पड़े हैं। लेकिन जिले के कलेक्टर ओर जिला पंचायत सीओ की नींद नही खुली। अकेले वर्ष 2016 से 2019 तक के कार्यो की जांच की जाए तो जिले में 5 करोड़ के ऐसे कार्य जो कि आज तक किये नही गए या अधूरे पड़े हैं और उनकी राशि निकाल ली गई है एक विधानसभा क्षेत्र में ही मिल जायेंगे और ये आंकड़ा जिले में 10 करोड़ को भी पार कर जाएगा। झाबुआ जिले के अधिकारियों के मामला संज्ञान में होने के बाद भी मामले अधिकारीयो द्वारा लेन-देन ओर राजनीतिक दबाव में बाले-बाले निपटाए जा रहे हैं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |