Sunday, 11 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

जिले में पूरी तरह 9 दिनों का लॉकडाउन- कलेक्टर श्री डाड
08, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम

    जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। बीते दिनों से लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने 9 दिनों के टोटल लॉकडाउन की घोषणा की है। यह लॉकडाउन 9 अप्रैल शुक्रवार शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा।

    कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दे हुए बताया कि, रतलाम में कोरोना का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा लगातार समझाईश के बावजूद अधिकांश लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर रहे हैं। जिसके कारण कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि सामने आ रही है।

    परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए रतलाम कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने जिले में 9 दिनों तक संपूर्ण जिले में टोटल लॉकडाउन की घोषणा की है। इस लॉकडाउन अवधि में दूध की सप्लाई घर-घर होगी। मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। सब्जी की सप्लाई हो सकेगी। लॉकडाउन पूरे जिले में रहेगा। इस दौरान रतलाम जिले की सीमा में आने वाले हर व्यक्ति को अपना स्वास्थ परीक्षण करवाना होगा। स्वास्थ अनुकूल होने पर ही उसे जिले में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |