Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

राजीवजी के त्याग और बलिदान को देशवासी कभी नहीं भूलेगा- पटेल
22, May 2023 3 years ago

image

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

माही की गूंज, अलीराजपुर।

          आधुनिक भारत के निर्माता, दूरसंचार क्रांति के दूत,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की  पुण्यतिथि जिला कांग्रेस द्वारा हर्षोल्लास के साथ  शहीद दिवस के रुप मे मनाई गई। कांग्रेसी नेताओं ने स्वर्गीय गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजीवजी के सपने को साकार करने का लिया संकल्प

           इसके पूर्व कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओ ने स्थानीय सिनेमा चोराहा स्थित स्व. राजीवजी की प्रतिमा स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वही जिला कांग्रेस कार्यालय पर नेताओ द्वारा बारी-बारी से स्व. राजीवजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान “जब तक सुरज चांद रहेंगा राजीवजी तेरा नाम रहेंगा” के नारे लगाए गए। नेताओ ओर कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीवजी के सपनो को साकार करने का संकल्प भी लिया। 

           इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि, राजीवजी के देशहित में दिए त्याग और बलिदान को देशवासी कभी भूल नही सकते। उन्होंने देश मे पंचायती राज की स्थापना कर ग्रामीणजनों को मजबूत बनाने का काम किया है। देशभर मे सूचना क्रांति लाने का श्रेय उनको ही जाता है। जिनकी वजह से आज घर-घर में दूरसंचार क्रांति की अलख दिखाई दे रही है। विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि  राजीवजी ने देश को एकता एवं भाईचारे के सूत्र में बाँधने का अनुकरणीय प्रयास किया हैं, देश आज जो विकसित दिखाई दे रहा हे वह राजीवजी की ही देन हे। राजीवजी केवल देश के ही नहीं बल्कि युवाओं के भी प्रेरणा स्त्रोत रहे है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, संगठन मंत्री खुर्शीद अली दिवान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पँवार, कांग्रेसी नेता संतोषीलाल जैन, भूरसिंह डावर, सुरेश सारडा, सानी मकरानी, राजेंद्र टवली, राहुल परिहार, मंसूर मर्चेंट, दिलीप पटेल, प्रबोध भाटी, मनीष चौहान, ईरफ़ान मंसूरी, धनसिंह चौहान, अंकित माहेश्वरी, मुकेश अखाडिया सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |