Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

नाबालिग ने अपने ही नाबालिक दोस्त की गला घोट कर की हत्या
16, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम

     जिले के आलोट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दयालपुरा में दो नाबालिगों ने अपने ही नाबालिग साथी की गला घोटकर हत्या कर दी और शव को एक बंद खदान के गड्डे में डाल दिया। मृत बालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस की जांच में इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों बाल अपराधियों को भी हिरासत में ले लिया गया है।

     एसपी गौरव तिवारी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, आलोट क्षेत्र के ग्राम दयालपुरा निवासी एक व्यक्ति ने उसके 15 वर्षीय बालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट कल दर्ज कराई थी। बालक 14 मई की रात से लापता था।बालक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि, घर से निकलने के पहले बालक को एक फोन आया था। गुमशुदगी के इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि, बालक उसके पड़ोस में रहने वाले ही दो दोस्तों के साथ रात में मोबाइल पर गेम खेलते है। जब पुलिस ने दोनों दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने गुमशुदा बालक की हत्या की बात कबूली।

     एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि, पूछताछ में दोनों नाबालिग बालकों ने बताया कि, गुमशुदा बालक उनकी शिकायत उनके परिजनों से करता था जिससे नाराज होकर उन्हें उसकी गांव के पास स्थित एक गिट्टी की बंद खदान पर ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खदान के गड्ढे में डाल दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |