Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

इन्दौर-अहमदाबाद फोरलेन पर मांगोद पेट्रोल पम्प के पास फिर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
12, Jun 2023 3 years ago

image

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत और 4 वर्षिय बालक हुआ घायल, बढ़ती दुर्घटनाओं के प्रति ग्रामिणों में आक्रोष

माही की गूंज, अमझेरा।

          इन्दौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सड़क दुर्घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही है गुरूवार को इसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मिण्डा के दो युवको की मौत हो गई थी। वहीं रविवार को फिर इसी मार्ग पर मांगोद पेट्रोल पम्प के आगे दुर्घटना हो गई जिसमें कार वाहन क्रं.- एमएच एच एन 0328 ने तेजगति चलाकर बाईक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं 4 वर्ष का बालक भी बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर लगने से  छगनसिंह पुत्र वजेसिंह राठौर राजपुत उम्र 50 वर्ष एवं उनके पुत्र श्रवणसिंह राठौर राजपुत उम्र 25 वर्ष  गंभीर रूप से घायल हो थे जिन्हे इलाज के लिए धार ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। श्रवणसिंह की स्थिति ज्यादा गंभीर होने से उसे इलाज के लिए धार से इन्दौर रेफर कर दिया गया था लेकिन उसकी भी मौत हो गई। वहीं मृतक छगनसिंह का नाती त्रिषांत पुत्र कान्हा उम्र 4 वर्ष भी घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही 100 डॉयल के पॉयलेट अफजल खॉन व प्र.आ.दितीया अमल्यार मौके पर वाहन लेकर पहुंचे और घायलो को धार के भोज चिकित्सालय ले गये जहॉ छगनसिंह की मौत हो गई। फोरलेन पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं के प्रति स्थानिय ग्रामिणों ने आक्रोष व्यक्त करते हुए बताया कि मांगोद चौराहे व इसके आस-पास बार-बारा दुर्घटनाए घट रही है जिसे लेकर सड़क निर्माता कंपनी के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहॉ जो स्पीड ब्रेकर लगाये गये है वह भी निर्धारित मापदंड से नहीं बनाये गये तथा वर्तमान में स्पीड ब्रेकर भी पुरी तरह से खराब हो रहे है जिसके कारण से वाहनो की गति पर अंकुष नहीं लग पा रहा हैं। इसके साथ ही मार्ग पर किसी प्रकार से कोई संकेतक व चिन्ह नहीं होने से वाहन चालक तेजगति के साथ निकलते है जिससे आये दिन दुर्घटनाए घट रही है। ग्राम मांगोद के उमेष पाटीदार, मनोज पाटीदार, देवेन्द्र पाटीदार, जनक पाटीदार, प्रकाष पाटीदार आदि ने स्पीड ब्रेकर सुधारने एवं मार्ग पर संकेतक आदि लगाये जाने की मांग की है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |