Saturday, 16 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं | ट्रिपल डी की हुई बैठक, दारू-दहेज पर नहीं सिर्फ डीजे पर होगा प्रबंध | एमपी ब्रेकिंग: झाबुआ कलेक्टर सहित प्रदेश के 21 आईएएस के तबादले, झाबुआ के नए कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट होंगे | सैयदना साहब के आगमन पर सकल व्यापारी संघ के द्वारा ने बंद का किया आहृवान | जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ, जल गंगा संवर्धन अभियान का आगाज | संशोधनः एकल प्रणाली से टैंडर होने पर आबकारी विभाग को नुकसान बताने वाले माफिया उर्फ शराब ठेकेदार बाकलिया ग्रुप बौखलाया और लगा हर तरह से धमकाने | गेहूं पंजीयन में सर्वर समस्या से किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहे रजिस्ट्रेशन |

विकासखण्ड मुख्यालय मे एक ही कर्मचारी के पास दो-दो महत्वपूर्ण प्रभार
Report By: खलील मंसूरी 20, Jun 2024 1 year ago

image

कर्मचारी सहित क्षैैत्र के पालकगण भी परेशान

माही की गूंज, उदयगढ़।

          उदयगढ़ विकास खण्ड में जनपद शिक्षा केन्द्र कार्यालय में बीआरसी के पद पर एंव खण्ड शिक्षा कार्यालय उदयगढ़ में बीईओ के महत्वपूर्ण पद पर एक ही कर्मचारी रामसिंह सोलंकी ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियो से सांठ-गांठ कर उदयगढ़ मुख्यालय पर दोनो महत्वपूर्ण पद पर अपना कब्जा जमा रखा है। जबकि रामसिंह सोलंकी इसी विकास खण्ड मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर की दुरी पर स्थित ग्राम पंचायत तलावद के मुल निवासी है। इस विकासखण्ड में इनके परिवार सहित काफी रिश्तेदार भी निवास करते है तथा शासन के नियमानुसार इनका उदयगढ़ मुख्यालय पर   दो-दो महत्वपूर्ण पद पर काबिज होना कई शंकाओ व भ्रष्टाचार को बढावा देने का कारण बनता है। इसलिए नियमानुसार यह उदयगढ मे किसी भी महत्वपूर्ण अधिकारी पद पर काबिज नही रह सकते है।

        बताया जा रहा है कि, रामसिंह सोलंकी ने अपनी सांठ-गांठ के चलते आज तक बीआरसी पद पर किसी अन्य को पदस्थ नही होने दिया और आज तक कई वर्षो से बिआरसी पद पर कुंडली मार के बैठे है। रामसिंह सोलंकी का चार वर्ष के लिए ट्रायबल विभाग से  प्रति नियुक्ति पर सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत बीआरसी पद के लिए चयन हुआ था। इनको उदयगढ विकास खण्ड छोडकर अलिराजपुर के किसी अन्य विकास खण्ड मे बीआरसी पद पर पदस्थ किया जाना था। किन्तु जिला प्रशासन ने नियमो की अनदेखी कर इनको अपने मुल विकास खण्ड मे पदस्थ कर दिया। ये ही नही  उसी के साथ सोलंकी को बीआरसी के साथ बीईओ का भी पद दे दिया गया। जो नियम विरुद्ध है।

          आज वर्तमान मे सोलंकी एक ही समय मे विकास खण्ड उदयगढ मुख्यालय पर दो-दो महत्वपूर्ण पद सम्भाल रहे है। जिससे शासन की कई योजनाओं का क्षैत्र मे कैसे क्रियान्वयन होगा यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। साथ ही सोलंकी की ऐसी करतूत के चलते कर्मचारीगण व पालको को भी कई समस्याओ का सामना करना पड रहा है।

          इस संबध मे जब रामसिंह सोलंकी से चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि, मै ग्राम तलावद का मुल निवासी नही होकर वर्ष 2006 से समीप के जिले के राणापुर विकासखण्ड का निवासी हूॅ। 

           वहीं जब सोलंकी की कही बात की तस्दीक की गई तो, ग्राम पंचायत तलावद में वर्तमान में मतदाता सुचि में रामसिंह सोलंकी का सूची क्रमांक 374 पर व सूची क्रमांक 373 पर इनकी पत्नी  प्रभावती का नाम दर्ज है, इससे साफ प्रमाणित है कि, रामसिह सोलंकी उदयगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत तलावद के मुल निवासी है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |