Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

भारी ओलावृष्टि से ग्रामिण क्षेत्रों में देखने को मिले कश्मीर जैसे नजारे, खेतों और सड़को पर बिछी सफेद चादर
Report By: विक्रमसिंह राठौर 01, May 2023 3 years ago

image

सगवाल, केशरपुरा, बांकेड़ी सहीत अन्य ग्रामों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

माही की गूंज, अमझेरा। 

          अप्रैल का महिना जो भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है  लेकिन इस बार अप्रैल माह में जुलाई जैसा नजारा देखने को मिल रहा है तथा जगह-जगह तेज हवा आंधी और बारीष के साथ भारी ओलावृष्टि  भी देखने को मिल रही है साथ ही रविवार को हुई भारी ओलावृष्टि से ग्रामिण क्षेत्रा में कष्मीर जैसे नजारे देखने को मिले । अमझेरा के समीपस्थ ग्राम सगवाल एवं केषरपुरा में रविवार की सुबह 11 बजे बजे बाद करीब एक घंटे तक तेज हवा आंधी के साथ ओलावृष्टि होने से खेतो और सड़को पर बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई। यहॉ मक्का एवं उससे बड़े आकार के भी ओले गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गये वहीं किसानो की फसलो को भी भारी नुकसान पहुंचा है जिसमें तरबूज एवं खरबूज की फसल के लिए लगाई गई  मल्चिंग पन्नी बेड पुरी तरह से खराब हो गई वहीं खेतो में रखा भुसा आदि भी पुरी तरह से खराब हो गया । करीब एक घंटे की तेज बारीष एवं ओलावृष्टि से ग्राम की सड़के पुरी तरह से ओलो से लबालब हो गई एवं तेज गति के साथ पानी बह निकला । इसी के साथ ग्राम बांदेड़ी, बांकेड़ी, हातोद, मोरगांव, नलावदा, रालामण्डल में भी बारीश एवं ओले गिरने से फसलो के साथ बड़ी संख्या में चिकू एवं आम के फल टुटकर नीचे गिर गये। अमझेरा,राजपुरा चालनी में बारीष होने से मौसम में ठंडक घुल गई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |