Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सावधान: रतलाम-झाबुआ पर बने टोल पर सवाल खड़े करने पर हो सकती है मारपीट
18, Jul 2021 5 years ago

image

गुजरात के एक परिवार के साथ टोलकर्मियों  ने की मारपीट, मामला दर्ज

माही की गूंज, रतलाम 

    रतलाम-झाबुआ मार्ग पर लगे दो टोल बेरियर पर अब आए दिन विवाद के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमे टोलकर्मियों द्वारा वाहन मालिकों के साथ गाली-गलौज ओर मारपीट तक की जा रही हैं। रतलाम से झाबुआ जाने वाली जर्जर सडक़ पर की जा रही टोलवसूली को लेकर लगातार विवाद की स्थितियां बन रही है। बिना सडक़ बनाए टोल वसूली की जाना किसी के गले नहीं उतर रहा है। दूसरी ओर टोल पर तैनात कर्मचारी टोलवसूली के लिए गुण्डागर्दी करने से भी बाज नहीं आ रहे है। गुजरात से आ रहा एक परिवार शनिवार को टोलकर्मियों की गुण्डागर्दी का शिकार बन गया। टोलकर्मियों ने चमारिया नाका चौराहे पर गुजराती परिवार के साथ जमकर मारपीट की और उसके वाहन को भी क्षतिग्र्रस्त कर दिया। जिसकी शिकायत के बाद माणकचौक पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

    मिली जानकारी अनुसार गुजरात के लीमडी में रहने वाले प्रवीण पिता पूनमचंद सोनी अपनी पत्नी, बच्चों व एक मित्र वीरेन्द्रसिंह राठौर के साथ अपनी इनोवा, क्रेटा गाडी से लीमडी से रतलाम आ रहे थे। प्रात: करीब ग्यारह बजे जब वे तीतरी स्थित अधूरे बने टोल बूथ पर पंहुचे तो टोलकर्मियों ने उनसे टोल मांगा। जब सोनी ने पूछा कि, सडक तो जर्जर है, ऐसे में टोल कैसे वसूल रहे हो? इस पर टोलकर्मी उनसे अभद्रता करने लगे और उनके साथ मारपीट करने के लिए तैयार हो गए। सोनी ने टोल की राशि भी चुका दी थी, लेकिन टोलकर्मियों को हमलावर होते देख सोनी ने वहां से गाडी भगा दी। जब वाहन मालिक गाडी लेकर टोल से निकल भागे तो टोलकर्मियों ने उनका पीछा किया और चमारिया नाका चौराहे पर उन्हे रोककर लाठी-डण्डों से उनके साथ मारपीट की।  प्रवीण सोनी के साथ उनकी पत्नी व बच्चे भी थे, जो इस हमले को देखकर घबरा गए और रोने लगे। हमलावरों ने प्रवीण सोनी और उनके मित्र वीरेन्द्र सिंह की पिटाई की और वाहन के शीशे भी तोड दिए। विवाद के बाद में माणकचौक थाने पंहुचकर परिवार ने घटना की जानकारी दी, जहां उन्होने पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |