Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

धूमधाम से निकाली गई 555 फीट लंबी चुनरी यात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
19, Oct 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, बदनावर।

        धार जिले के बदनावर में नवरात्रि के अवसर पर नगर समेत पूरे अंचल में श्रदालु देवी की आराधना में जुटे हुए है। गुरुवार को फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा नवरात्रि के अवसर पर 555 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा श्री बैजनाथ महादेव मंदिर से शुरू हुई व नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री एकवीरा देवी मंदिर पहुंची। जहां माता को चुनरी ओढाई गई। आयोजन का यह आठवा साल था। चल समारोह के आगे बैंडबाजे, ढोल ताशे चल रहे थे।  इनके पीछे  गरबा ग्रुप के बालक-बालिकाएं गरबा खेलते हुए चले। नासीक के ढोल व ताशो के साथ निकली यात्रा मे जमकर उत्साह देखा गया। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र महाकाल सवारी में रहने वाले भस्म रमया भक्त मंडल की टीम व साथ ही नई दिल्ली से आए विशाल शेषनागधारी भोलेनाथ, शिव भक्त अघोरी टीम, महाबली हनुमानजी एवं कलकत्ता से आ रही है 31 मुखी कालकामाता, चलित रंगोली, उज्जैन की तोप, पांच डीजे, पांच गरबा पार्टी रहे। 

           महिलाएं 555 फिट लंबी चुनरी उठाकर गीत भजनो पर थिरकते हुए चली। पीछे रथ मे माता की मूर्ति विराजित थी। यात्रा बस स्टैंड, आंबेडकर चौराहा, पिपलेश्वर मंदिर, सोमेश्वर चौराहा, जवाहर मार्ग, सभामंच चौराहा, भेरूउखलिया, शीतला माता बस स्टैंड होते हुए एकवीरा मंदिर पहुंची। इस दौरान नगर में जगह जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा फ्रेंडस ग्रुप के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, यात्रा सहसंयोजक अश्विन पाटीदार व दीपक श्रीवास्तव का साफा बांधकर व श्रदालुओ पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय होता दिखा। यात्रा अंत मे एकवीरा मंदिर पहुंचकर देवी को ओढाई 555 फीट लंबी चुनरी ओढाई गई। यात्रा में शामिल श्रदालुओ को फरियाली खिचडी भी बांटी गई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |