Sunday, 16 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

महान सांख्यिकी विद एवं भारत में सांख्यिकी के जनक प्रो. प्रशान्त चन्द महालनोबिस की मनाई जयंती
30, Jun 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम।

         सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (क्षे.सं.प्र) उप -क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम में महान सांख्यिकी विद एवं भारत में सांख्यिकी के जनक प्रो. प्रशान्त चन्द महालनोबिस की जयंती दिनांक 29 जून 2023 के अवसर पर 17 वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य सामाजिक आर्थित योजना और नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका और महत्व के बारे में प्रो. प्रशान्त चन्द महालनोबिस से प्रेरणा लेने के लिए विशेष रूप से युवा पिढी मे सार्वजनिक जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम के  अभिषेक सिंह व.सा.अ / प्रभारी द्वारा श्री महालनोबिस को माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। उसके उपरान्त अभिषेक सिंह व.सा.अ / प्रभारी  प्रियंक ओमर व.सा.अ, सुनील गुप्ता व.सा.अ., सकीम उद्दीन व.सा.अ द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। हर साल सांख्यिकी दिवस समसामयिक राष्ट्रीय महत्व के विषय वस्तु पर मनाया जाता है। सांख्यिकी दिवस 2023 का विषय सतत् विकास लक्ष्यों की निगरानी के लिए राष्ट्रीय संकेतक ढांचे के साथ राज्य संकेतक ढांचे का संरेखन है। इस विषय पर कार्यालय में चर्चा की गई एवं कार्यालय प्रभारी तथा वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा इस विषय पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम का समापन प्रियंक ओमर वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |