Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

छात्रों को दो वर्षो से नही मिला आवास भत्ता, एक वर्ष से नही मिली छात्रवृत्ति व स्टेनरी
04, Jun 2021 5 years ago

image

आदिवासी छात्र संगठन कर रहा आंदोलन की तैयारी

माही की गूंज, अलीराजपुर

    जिले में कॉलेज में पढ़ रहे एक भी छात्र को पिछले दो वर्षो से आवास भत्ता नही मिला है। वही सरकार द्वारा पिछले एक वर्ष से न तो छात्रवृत्ति दी गई है औऱ न किसी प्रकार की स्टेशनरी का वितरण किया गया है। लॉकडाउन और कोरोना काल का फायदा उठते हुए सरकार ने गरीब छात्रों को मिलने वाला आवास भत्ता, छात्रवृत्ति और स्टेशनरी भी छीन ली है। 

    ज्ञात हो कि, कोरोना और लॉकडाउन के चलते जिले के गरीब आदिवासी परिवारों की हालत बद से बदतर हो गई है, ऐसा में जिले के आदिवासी छात्रों का आवास भत्ता, छात्रवृत्ति व स्टेशनरी को सरकार द्वारा न दिया जाना उनकी शिक्षा में गंभीर बाधा बन रहा रहे। बहुत से छात्र के माता-पिता कर्जा लेकर अथवा अपने गहने गिरवी रखकर शहर में पढ़ रहे अपने बच्चो को रूम किराया चुका रहे है जबकि सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरन भी किसी भी तरह की कोई राहत नही दी गई है। लॉकडाउन की वजह से ज्यादार छात्र रूम पर ताला लगाकर अपने-अपने घर चले गए, किंतु मकान मालिकों द्वारा इन महीनों का भी पूरा किराया वसूला गया, जिससे छात्रों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

    सरकार द्वारा की जा रही लापरवाही व आदिवासी छात्रों पर शिक्षा के बढ़ते खर्च व आवास भत्ता, छात्रवृत्ति व स्टेशनरी न मिलने के खिलाफ आदिवासी छात्र संगठन ने मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। आदिवासी छात्र संगठन, जिला अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष सालम सोलंकी ने बताया कि, जिले के आदिवासी छात्रों को छात्रवृत्ति, आवास भत्ता, स्टेशनरी का वितरण न होने के कारण जिले के समस्त छात्र आदिवासी छात्र संगठन के नेतृत्व में आंदोलन करेंगे और सरकार से मांग करेंगे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |